होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मिशन-2023 : भाजपा की बैठक का दूसरा दिन, चुनावी तैयारियों के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रस्ताव होगा पारित

राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी रणनीति बनाने में जुटी हुई है।
08:49 AM May 20, 2023 IST | Anil Prajapat

BJP meeting in Ladnun : जयपुर। राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। नागौर जिले के लाडनूं में बीजेपी की बैठक का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद आज कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। नागौर जिले में कार्यसमिति की बैठक पहली बार हो रही है, जिसको लेकर भाजपाइयों में काफी उत्साह बना हुआ है। कार्यसमिति की बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया जाएगा।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रस्ताव करेंगे पारित

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जो भी नेता अपने दलों में संतुष्ट नहीं है, वह भाजपा में आ रहे हैं। कार्यसमिति बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसमें भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी।

राजनीतिक-आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि इसमें राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहाटकर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कै लाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, सांसद कनकमल कटारा, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत के अलावा कई दिग्गज भाजपा नेता भाग लेंगे।

अरुण सिंह ने दिए राजस्थान भाजपा की टीम में बदलाव के संकेत

इससे पहले लाडनूं की जैन विश्व भारती के आचार्य महाश्रमण ऑडिटोरियम में शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश कार्यसमिति को टॉस्क दिए जाने का रोड मैप तैयार किया गया। साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान भाजपा की टीम में बदलाव के संकेत दिए। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में अरुण सिंह ने कहा कि ऐसे पदाधिकारी जो चुनाव लड़ने की तैयारी के कारण पार्टी को समय नहीं दे सकते वे खुद ही बता दें। पार्टी में वहीं पदाधिकारी बना रहेगा जो कम से कम महीने में 25 दिन दे सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर सांसद सीपी जोशी की ताजपोशी के बाद से ही प्रदेश टीम में बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं।

भाजपा का मिशन : राज्य सरकार को घेरेंगे

पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि भाजपा मिशन विधानसभा 2023 और लोकसभा 2024 को लेकर हर लोकसभा सीट पर पचास हजार की जनसभाएं करेगी। वहीं हर विधानसभा क्षेत्र में तीन कार्यक्रम का टॉस्क दिया जाएगा। इसमें मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन, केन्द्र की योजना से लाभान्वितों का सम्मेलन और इलाके के विशेष जनों का सम्मेलन अनिवार्य रूप से करना होगा। कार्यक्रम की तारीखों का ऐलान शनिवार को कार्यसमिति की बैठक में किया जाएगा। बैठक में प्रदेश सरकार की योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। बिजली और पानी के संकट से त्रस्त जनता की मांगों, बढ़ते अपराध, पेपर लीक सहित युवाओ व महिलाओं के मुद्दे पर हर जिले में प्रदर्शन कर सरकार को घेरा जाएगा। बैठक के बाद मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई राहत कैं प से सरकार अगर जनता को लाभ देना ही चाहती है तो सीधे लाभ दे। सरकार भ्रष्टाचार, पेपर लीक व बढ़ते अपराधों को रोके। आमजन को खुद की योजनओं का लाभ दे न कि केंद्र की योजनाओ का नाम बदलकर अपना प्रचार करे। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महामंत्री भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा,मदन दिलावर और अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में अब विदेशी तकनीक से होगी पानी की बचत, डेनमार्क और गहलोत सरकार के बीच हुआ MOU

Next Article