For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में किन्नर से कुकर्म, आरोपी ने होटल में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठे

12:30 PM Apr 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में किन्नर से कुकर्म  आरोपी ने होटल में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम  शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठे

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक किन्नर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोन कॉल के जरिए दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया। आरोपी युवक ने हजारों रुपए ऐंठने के बाद दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किन्नर ने आरोपी के खिलाफ विधायकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

विधायकपुरी थाना पुलिस ने बताया कि कोटा निवासी एक किन्नर (32) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि साल 2015 में उसके किन्नर होने का पता चलने पर परिजनों से उसे घर से निकाल दिया था। सितंबर 2022 में वह जयपुर आई। विधायकपुरी इलाके में स्थित एक होटल में रहने लगी।

पीड़ित किन्नर का आरोप है कि जनवरी 2022 में फोन कॉल के जरिए उसकी दोस्ती यूपी के कानपुर निवासी सलमान से हुई। आरोपी सलमान ने भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर जरूरत बताकर उससे पैसे ऐंठने लगा। अगस्त 2022 में आरोपी ने होटल में मिलने बुलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे घुमाने अजमेर ले गया।

यहां भी आरोपी ने उसके साथ होटल में ले जाकर कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी ने दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने के लिए दबाव डालने लगा। पीड़ित के मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित किन्नर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.