होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

चाकू की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी युवक ने दोनों बहनों का अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

06:39 PM Jul 07, 2023 IST | Sanjay Raiswal

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। बहन के दोस्त ने चाकू की नोक पर रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कुन्हाड़ी थाने में मुकदजा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नाबालिग ने शिकायत में बताया कि उसके काफी साल पहले पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां खाना बनाने का काम करती है। उसकी बड़ी बहन की मुलाकात आरोपी फैजान के साथ थी।

जान-पहचान होने के कारण आरोपी फैजान अक्सर उनके घर पर मिलने आता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फैजान उसकी बहन और उस पर गंदी नजर रखता था। आरोपी फैजान ने कई बार नाबालिग लड़की से भी छेडछाड़ की। एक दिन आरोपी फैजान ने बात करने के बहाने दोनों बहनों को कमरे में बुलाया। आरोपी फैजान ने कमरे में बुलाकर दोनों के साथ अश्लील हरकतें की और मोबाइल में वीडियो बना लिए।

आरोपी फैजान ने दोनों बहनों को धमकाया और कहा- अगर यह बात किसी को बताई तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसके साथ आरोपी फैजान ने दोनों बहनों की हत्या करने की धमकी दी। आरोपी की धमकियों से पीड़िता काफी डर गई। 3 जुलाई को आरोपी फैजान फिर उनके घर आया और चाकू की नोक पर उसके साथ गलत काम किया।

आरोपी फैजान ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर बड़ी बहन को चाकू की नोक पर साथ लेकर चला गया। पीड़िता ने आरोपी फैजान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article