होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ब्राह्मण महापंचायत को मंत्री महेश जोशी का संदेश, कहा- सरकार ने शासन-प्रशासन में ब्राह्मण समाज को दिया भरपूर हिस्सा

06:12 PM Feb 14, 2023 IST | Jyoti sharma

राजधानी जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। यहां के विद्याधर नगर में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। जलदाय मंत्री महेश जोशी ने ब्राह्मण महापंचायत के लिये एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणों को पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाना चाहिए।

हर निगम और बोर्ड में ब्राह्मण

उन्होंने कहा कि समाज बंधुओं को संगठित होकर गहन विचार करना होगा। जिस राजनैतिक दल ने ब्राह्मण समाज को अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। उसी राजनैतिक दल को सत्ता में लाने पर गहन विचार करना होगा। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार में चीफ सैकेट्री ब्राह्मण, डीजीपी ब्राह्मण, RPSC अध्यक्ष ब्राह्मण, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष भी ब्राह्मण हैं।

सीएम गहलोत का जताया आभार

महेश जोशी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष भी ब्राह्मण हैं, 4 कैबिनेट मंत्री ब्राह्मण, कई बोर्ड आयोगों के चेयरमैन ब्राह्मण बनाये गये हैं। इसके साथ ही राजस्थान में पहली बार विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने अपने संदेश में वर्तमान शासन-प्रशासन में ब्राह्मण समाज को भरपूर प्रतिनिधित्व देने के लिये सीएम गहलोत का आभार जताया है।

 

Next Article