For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'रामजी को काल्पनिक बताने वाले किस मुंह से जाएंगे अयोध्या...' मंत्री अविनाश गहलोत ने कसा कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराए जाने से देशभर में सियासत गरमाई हुई है। एक कांग्रेस पर बीजेपी हमलावर है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस में ही घमासान मचा हुआ है।
11:13 AM Jan 11, 2024 IST | Anil Prajapat
 रामजी को काल्पनिक बताने वाले किस मुंह से जाएंगे अयोध्या     मंत्री अविनाश गहलोत ने कसा कांग्रेस पर तंज
Avinash Gehlot

Avinash Gehlot : जयपुर। कांग्रेस द्वारा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराए जाने से देशभर में सियासत गरमाई हुई है। एक कांग्रेस पर बीजेपी हमलावर है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस में ही घमासान मचा हुआ है। इसी बीच अब राजस्थान की भजन लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे किस मुंह से अयोध्या जाएंगे, क्योंकि ये भगवान राम और रामसेतु को काल्पनिक बताने वाले लोग है।

Advertisement

कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने के सवाल पर बुधवार को जयपुर में मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कह सकती है कि भगवान राम और रामसेतु काल्पनिक है। ऐसे में ये लोग किस मुंह से राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनकी आत्मा भी इसकी गवाही देगी कि वो अयोध्या में जाएं। जो भगवान राम और उनकी कल्पना के विपरीत है, वो कैसे राम मंदिर जाएंगे?

कांग्रेस और डोटासरा पर यूं कसा तंज

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि अगर इन लोगों ने राजस्थान में अच्छे काम किए होते तो कांग्रेस सरकार रिपीट हो जाती। लेकिन, प्रदेश के 8 करोड़ लोगों ने ये तय कर लिया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही हम विकसित राजस्थान और विकसित भारत बनाएंगे। डोटासरा पर तंज कसते हुए अविनाश गहलोत ने आगे कहा कि ये कोई नाथी के बाड़े की सरकार नहीं है। ये राम राज्य और सुशासन की सरकार है।

ये खबर भी पढ़ें:-राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस में घमासान, कई नेताओं ने उठाए सवाल तो कई ने आलाकमान के फैसले पर बताया सही

.