For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

MI vs RR : क्या रोहित शर्मा आउट थे या नहीं? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ असली Video

12:01 PM May 01, 2023 IST | Mukesh Kumar
mi vs rr   क्या रोहित शर्मा आउट थे या नहीं  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ असली video

MI vs RR : आईपीएल 2023 का 42वां मैच 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से शिकस्त दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल (124) ने बनाए है। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि लास्ट ओवर में मुंबई को जीतने के लिए 16 रनों की जरूरत थी। वहीं टिम डेविड ने लगातार 3 छक्के लगाकर मुंबई को शानदार जीत दिलाई है। लेकिन इस सबके बीच कप्तान रोहित शर्मा का विकेट पर बवाल मच गया है। रोहित शर्मा को पारी के दूसरे ओवर में ही तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ेंं:- CSK vs PBKS : MS Dhoni ने लगातार 2 छक्के लगाकर जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

क्या रोहित शर्मा को दिया गया गलत आउट?
एमआई के कप्तान रोहित शर्मा बोल्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके विकेट को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है। रोहित शर्मा के विकेट के कई वीडियो वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में साफ देख सकते है कि संदीप शर्मा की गेंद स्टंप में लगी ही नहीं। जबकि स्टंप भी संदीप शर्मा की गेंद से उड़ी है। इस फैसले को काफी देखने के बाद अंपायर द्वारा निर्णय लिया गया था। लेकिन इस निर्णय के बाद फैंस का गुस्सा फूट रहा है।

जन्मदिन के दिन बदकिस्मत से आउट हुए रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 213 रनों का विशाल लक्ष्य और क्रीज पर बर्थडे ब्वॉय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद थे, जिसे MI के फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से उनकी फॉर्म को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे है। वहीं संदीप शर्मा के पहले ओवर में इस तरह से आउट दिए गए। उन्होंने 5 गेदों का सामना करते हुए 3 रन ही बना सके है। वीडियो में साफ दिख रहा है वो आउट नहीं थे। लेकिन क्रिकेट के नियमों के मुताबिक अंपायर का फैसला ही आखिरी होता है आप उसे चैलेंज नहीं कर सकते है।

.