For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

MI vs GT : सूर्यकुमार का जादुई शॉट देखकर 'क्रिकेट के भगवान' भी हैरान, वायरल हुआ रिएक्शन, देखें Video

12:03 PM May 13, 2023 IST | Mukesh Kumar
mi vs gt   सूर्यकुमार का जादुई शॉट देखकर  क्रिकेट के भगवान  भी हैरान  वायरल हुआ रिएक्शन  देखें video

MI vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के 57वें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उनकी तूफानी पारी के बदौलत मुंबई ने गुजरात को 27 रनों से हार दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए है। जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : Yashasvi Jaiswal की तूफानी पारी देखकर कोहली ने पकड़ा माथा, कहा, क्या टैलेंट है

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा तूफानी शतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 6 छक्को की मदद से 103 रन बनाए थे। इनके अलावा ईशान किशन (31) और नेहल वढेरा (30) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली है। सूर्या ने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जिसे देख फैंस समेत सचिन तेंदुलकर भी दंग रह गए।

सचिन तेंदूलकर हुए हैरान
सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला है, जिसे देखकर सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए। अब सचिन तेंदुलकर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देख सकते है कि छक्के के बाद सचिन तेंदुलकर हाथ का इशारा करके छक्के को दोहरा रहे है। सूर्यकुमार ने यह शॉट मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर में खेला। सूर्या ने शमी की दूसरी गेंद पर उन्होंने थर्डमैन के ऊपर से जबरदस्त छक्का लगाया।

सचिन तेंदुलकर और पीयूस चावला ने उठाया लुत्फ

मुंबई इंडियंस (MI) के डगआउट में सचिन तेंदुलकर ने स्पिनर पीयूष चावला के साथ इस शॉट का लुत्फ उठाया है। वो इस दौरान पीयूष चावला का यह कहते हुए दिखे कि सूर्यकुमार ने ऐसा शॉट खेला है। सचिन तेंदुलकर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

.