For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रेखा की बहन थी कभी टॉप मॉडल, एक गलती ने बर्बाद किया कॅरियर, डिंपल कपाड़िया को रातोंरात बना दिया था सुपरस्टार

Rekha Real Sister Radha : रेखा की बहन राधा एक नासमझी की वजह से राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया रातोंरात बन गई थीं सुपरस्टार।
08:07 PM Jan 19, 2024 IST | BHUP SINGH
रेखा की बहन थी कभी टॉप मॉडल  एक गलती ने बर्बाद किया कॅरियर  डिंपल कपाड़िया को रातोंरात बना दिया था सुपरस्टार

Rekha Real Sister Radha : एक्ट्रेस रेखा का अंदाज और एक्टिंग दोनों जुदा हैं। इसलिए उन्हें सदाबहार अभिनेत्री कहा जाता और दशकों से सीने प्रेमियों की चहेती बनी हुई हैं। एक्टिंग से दूर रेखा हमेशा अपने निजी जीवन के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। रेखा का काफी बड़ा परिवार और इसके बारे में लोगों को बहुत कुछ पता नहीं है। खासकर उनकी सगी बहन राधा के बारे में बहुत कम जानकारी है। रेखा का परिवार का काफी बड़ा है। उनकी छह-सात बहने और एक भाई है। रेखा के पिता जेमिनी गणेशन ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी से 4 बचे, दूसरे पतनी से 2 बेटियां और तीसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। रेखा की सभी बहनों में राधा ही उनकी सगी बहन है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-33 साल की पंजाबी कुड़ी रकुल लेंगी जैकी से सात फेरे, इस दिन बनेंगी दुल्हन

डिंपल को ऐसे मिली शानदार शुरुआत

रेखा की बहन राधा काफी खूबसूरत हैं जो पहले एक मशहूर मॉडल हुआ करती थी। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया था और एक पॉपुलर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। वे कई फिल्मों में नजर आई थीं, लेकिन उन्हें मॉडलिंग में ज्यादा रुचि थी। राज कपूर ने रेखा की बहन राधा को 'बॉबी' फिल्म के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया तो फिल्म में डिंपल कपाड़ियों को कास्ट किया गया। फिल्म बेहद सफल रही थी, जिसने राजेश खन्ना की पत्नी को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। यकीनन राधा बॉबी का ऑफर नहीं ठुकराती तो डिंपल कपाड़ियों को इनती शानदार शुरुआत नहीं मिलती।

राधा ने 1981 में छोड़ दी थी इंडस्ट्री

रेखा की बहन राधा ने बचपन के दोस्त उस्मान सईद से शादी करने के बाद साल 1981 में ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ दी थी। इसके बाद वह अपने पति के साथ अमेरिका सैटल हो गई। राधा के पति उस्मान सईद मशहूर साउथ इंडियन डायरेक्टर एमएम अब्बास के बेटे हैं। दोनों के 2 बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-तलाक की अफवाहों के बीच ईशा देओल ने किया क्रिटिक्स पोस्ट, कहा-‘कभी-कभी आपको जाने देना पड़ता है…’

.