होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में विवाहिता से दरिंदगी, आरोपी परिचित ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

12:29 PM Oct 18, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक विवाहिता से दुष्कर्म और कुकर्म करने का मामला सामने आया है। विवाहिता का पति रात में ड्यूटी पर चले जाने के बाद आरोपी परिचित उसके घर में जबरन घुसा। आरोपी ने विवाहिता का बंधक बनाकर मुंह दबाकर दुष्कर्म और कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी परिचित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता ने मामले को लेकर आरोपी परिचित के खिलाफ बस्सी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता का मेड़िकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस्सी थाना सीआई राण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक महिला (29) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर की रात 11 बजे उसका पति ड्यूटी पर चला गया था। महिला अपने घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी परिचित रामकिशोर पुत्र रामगोपाल जबरन घर में घुसा। आरोपी रामकिशोर ने महिला को बंधक बनाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म और कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी रामकृष्ण ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया।

पति ड्यूटी पर गया तो आरोपी जबरन घुसा…

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी इस तरह की कई बार हरकतें कर चुका हैं। लोग लाज शर्म के कारण उसकी शिकायत नहीं करते, लेकिन 15 अक्टूबर को आरोपी परिचित की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह जबरन घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपने पति के साथ बस्सी पुलिस थाने आरोपी परिचित के खिलाफ दुष्कर्म और कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी…

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी रामकृष्ण की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। रामकिशन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी के परिवार से भी आरोपी के बारे में पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Article