होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अजमेर में विवाहिता से रेप, आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर बीमारी का बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

06:36 PM Mar 13, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। डीएसपी छवि शर्मा ने बताया कि क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

महिला ने शिकायत में बताया कि फरवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर उसके पास लोकेश शर्मा नामक युवक की रिक्वेस्ट आई। महिला ने जब उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया तो लोकेश उससे बात करने लगा और दोस्ती का ऑफर किया। उसने इसे स्वीकार कर लिया और एक दूसरे के बीच मोबाइल नंबर भी ट्रांसफर हो गए। इसके बाद लोकेश मोबाइल पर कॉल करके महिला से बात करने लगा। 18 फरवरी को लोकेश ने महिला से मिलने के लिए जिद की, लेकिन उसने मना कर दिया। अगले दिन 19 फरवरी को लोकेश ने खुद की तबीयत खराब बताकर उसे इमोशनल करते हुए बुलाया।

महिला जब सावित्री तिराहे पहुंची। यहां से लोकेश उसे शास्त्री नगर स्थित अपने किराए के मकान में ले गया। महिला का आरोप है कि आरोपी लोकेश ने यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर टेंपो में बैठाकर महिला को घर भेज दिया।

आरोपी की धमकी से महिला तनाव में आ गई। महिला को परेशान देखकर पति के पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ आरोपी के खिलाफ क्रिश्चियन गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 376, 506, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

( नवीन वैष्णव )

Next Article