होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अजमेर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर विवाहिता से दरिंदगी, आरोपी ने अश्लील वीडियो से किया देहशोषण

07:53 PM Jul 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। बार-बार देहशोषण से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नसीराबाद सदर थाने मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब एक साल से अभिषेक कासलीवाल नाम का युवक उसके बच्चों के पास आया करता था। एक साल पहले उसका पति काम से अजमेर गया हुआ था। महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी अभिषेक उसके घर पर आया।

महिला के अकेले होने पर आरोपी अभिषेक कासलीवाल ने उसे पीने के कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण पीते ही महिला बेहोश हो गई। आरोपी अभिषेक ने महिला के अकेले और बेहोशी का फायदा उठाते उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी अभिषेक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया।

होश आने पर महिला के विरोध करने पर आरोपी अभिषेक ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवाया दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी अभिषेक ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे जबरन फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा।

इस दौरान आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार देहशोषण से परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बात बताने की कहा। इस पर आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि तेरे पति को भी जान से मार दूंगा।

पीड़िता का आरोप है कि 24 जुलाई की रात को आरोपी उसके घर पर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगा। इस दौरान उसके पति के नींद से जाग जाने पर आरोपी वहां से भाग गया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नसीराबाद सदर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article