होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में विवाहिता से गैंगरेप, परिचित युवकों ने महिला से की दरिंदगी

01:22 PM Feb 19, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन परिचित युवकों ने विवाहिता के घर में घुसकर जबरन रेप किया। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की। वहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी विवाहिता (22) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 16 फरवरी को वह अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में उसे तीनों परिचित संजय, रोहिताश और पिंटू कार लेकर मिल गए।

तीनों परिचितों ने घर छोड़ने की कहकर जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसी बीच पीछे बैठे एक युवक महिला को रूमाल में नशीला पदार्थ लगाकर उसे सूंघा दिया। रूमाल के सूंघते ही महिला बेहोश हो गई। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

अगले ही दिन दोपहर को महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच दोपहर को दो आरोपी संजय और पिंटू महिला को अकेला देखकर जबरन घर में घुस आए। दोनों आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। शाम को परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन पीड़िता को लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article