For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बहन बोलकर विवाहिता का जीता विश्वास, फिर दो आरोपियों ने नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म

12:21 PM May 23, 2023 IST | Sanjay Raiswal
बहन बोलकर विवाहिता का जीता विश्वास  फिर दो आरोपियों ने नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने बहन बोलकर पहले महिला का विश्वास जीता। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ करधनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

करधनी थाने के सीआई हीरालाल ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि हाथोज निवासी आरोपी मनोज शर्मा और कमलेश ने पहले उसे विश्वास में लेने के लिए उससे बहन जैसा व्यवहार किया। दोनों आरोपी उसे बहन बोला करते थे। बहन बोलकर बदमाशों ने पीड़िता का विश्वास जीत लिया। हर मुसीबत में उसके सहयोग के लिए आ जाते थे। आरोपियों ने कभी एहसास नहीं होने दिया कि वह उसके साथ इस तरह की हरकत कर सकते थे। जिसके बाद आरोपी मनोज शर्मा और कमलेश ने महिला को रहने के लिए हाथोज में एक कमरा किराए पर दिला दिया।

यह खबर भी पढ़ें:- जयपुर में मां-बेटी से रेप, पड़ोसी युवक ने नहाते समय दोनों के न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला का आरोप है कि 31 मार्च को मनोज शर्मा और कमलेश पीड़िता के किराए के मकान पर पहुंचे। दोनों आरोपियों के वहां पहुंचने पर महिला ने उनके लिए चाय बनाई और किचन में चली गई। इसी दौरान आरोपियों ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। आरोपियों ने बहन के साथ चाय पीने की कहकर उसे नशीली चाय पिला दी। चाय पीने के बाद महिला बेहोश हो गई इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

यह खबर भी पढ़ें:- पुलिस कांस्टेबल ने किया नाबालिग भतीजी से रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर किया देहशोषण

इस दौरान आरोपियों ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करा दिया। आरोपियों ने उसे धमकाया और कहा कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और तुम्हें भी जान से मार देंगे। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ करथनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें:- चोरी करने आए चोर की नियत हुई खराब, घर में अकेला देखकर छात्रा से की दरिंदगी

.