For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

करौली में विवाहिता ने डेढ़ वर्षीय बच्चे संग किया सुसाइड, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

03:53 PM Apr 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal
करौली में विवाहिता ने डेढ़ वर्षीय बच्चे संग किया सुसाइड  परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

करौली। राजस्थान के करौली जिले में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मां-बेटे का एक साथ शव झूलता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सहित सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना करौली जिले के हिण्डौन इलाके के जटनगला गांव की है।

Advertisement

सूरौठ थाने के हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह ने बताया कि हिण्डौन इलाके के जटनगला गांव निवासी 30 वर्षीय शारदा पत्नी गौतम जाटव ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे आयूष संग सुसाइड कर लिया है। गृह कलह के चलते विवाहिता के आत्महत्या करने का कारण बताया जा रहा है। वहीं मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

विवाहिता के सुसाइड करने की सूचना पर सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हिण्डौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पति गौतम को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच में शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शारदा और बड़ी बहन ललिता दोनों की शादी 2015 में एक साथ एक ही घर में हुई थी। शारदा का पति गौतम और ललिता का पति राधेश्याम दोनों भाई हैं।

.