For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पति काम पर और बच्चे गए थे स्कूल, पीछे से विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

07:56 PM Sep 18, 2023 IST | Sanjay Raiswal
पति काम पर और बच्चे गए थे स्कूल  पीछे से विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

सीकर। राजस्थान के सीकर में एक विवाहिता के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पति अपने काम पर और बच्चे स्कूल गए हुए थे। पीछे से महिला ने आत्महत्या कर ली। स्कूल से बच्चे जब घर लौटे तो घटना का पता चला। बच्चों ने पिता को घटना की जानकारी दी। पति की सूचना पर मौके पर पहुंची सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने शव को एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर विवाहिता के पीहर पक्ष को सूचना दी।

Advertisement

कोतवाली थाने के एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि मृतका संतोष देवी पत्नी रामलाल धानका है। वह अपने पति और बच्चों के साथ देव गैस गोदाम के पास रहते थी।

सोमवार सुबह महिला का पति अपनी पंक्चर की दुकान और बच्चे स्कूल चले गए। जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उनकी मां फंदे पर झूलती मिली। बच्चों ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि महिला की शादी 2005 में हुई थी। मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी जिसका इलाज भी चल रहा था। करीब 5 महीने तक महिला पीहर में रहकर आई थी।

.