होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Manujlika In Metro : दिल्ली मेट्रो में लड़की के अंदर घुसी 'मंजुलिका' की आत्मा! देखकर लोग भागने लगे

05:30 PM Jan 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो पोस्ट होते है। उन्हीं में कुछ ऐसे वीडियो होते है जो रातों रात वायरल हो जाते है। कुछ लोग ऐसे होते है जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली मेट्रो में सामने आया है। यहां पर मेट्रो में एक लड़की के अंदर ‘भूल भुलैया’ की ‘मंजुलिका’ की आत्मा आ जाती है। इसके बाद वह मेट्रो में बैठे हुए लोगों को डरा रही है।

सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो में मेट्रो के अंदर लड़की फिल्म ‘भूल भुलैया’ की मंजुलिका का रूप धारण कर के सफर कर रहे लोगों को डरा रही है। वीडियो को देखकर एक मिनट के लिए आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते है कि फिल्म ‘भूल भुलैया’ की ‘मंजुलिका’ बनी यह लड़की चिल्ला-चिल्ला कर लोगों के मन में डर पैदा कर रही है।

वीडियो में देख सकते है लड़की को देखकर लोग डर के मारे अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भाग रहे हैं। वीडियो में कोई डरा सहमा नजर आ रहा है। वहीं मेट्रो के अंदर एक लड़का कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। इसी बीच ‘मंजुलिका’ बनी इस लड़की उसे धक्का देती है। लड़की को देखकर वह लड़का वहां से भाग खड़ा होता है।

इस वीडियो को शुभंकर मिश्रा ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है। वायरल हो रहा यह वीडियो नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का बताया जा रहा है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि लड़की इस दौरान अजीबोगरीब हरकतें भी कर रही है। हालांकि, मेट्रो के अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

Next Article