For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Man Riding Bike In River : टूटा पुल देखकर बाइक लेकर पानी में उतरा युवक, नदी में दौड़ाई पल्सर

02:39 PM Apr 08, 2023 IST | Sanjay Raiswal
man riding bike in river   टूटा पुल देखकर बाइक लेकर पानी में उतरा युवक  नदी में दौड़ाई पल्सर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते है। उनमें से कुछ ऐसे वीडियो होते है जिन्हें देखकर हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने लेंगे। आमतौर पर नदी पार करने के लिए पुल ही एक सहारा होता है। लेकिन, अगर पुल टूटा हुआ हो तो आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात है कि आप दूसरा रास्ता बदल लेंगे। क्योंकि टूटे हुए पुल से जाना काफी खतरनाक साबित होता है। वहीं एक युवक ने पुल टूटा देखकर जो काम किया, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में एक उफनती नदी पड़ती है। इस दौरान नदी पर बना हुआ पुल टूटा है। वहीं युवक का जाना भी जरूरी है। ऐसे में वह युवक उफनती नदी में अपनी बाइक उतार देता है और उसे पार करने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक हेलमेट पहने हुए है और बाइक पर सवार है। वह नदी के दूसरी तरफ जाना चाहता है। लेकिन, नदी के पास पहुंचकर वह देखता है कि पुल टूटा हुआ था।

(यह खबर भी पढ़ें:-कौवे ने शिकार के लिए लगाया गजब का दिमाग, खींची चली आई मछली, देखें चालाकी के 3 कारनामें)

आगे जाना काफी खतरनाक है। लेकिन, इसके बाद वह युवक उसने अपने जूते निकाले और बाइक स्टार्ट करके नदी में उतर गया। देखते ही देखते अपनी पल्सर बाइक से वह पुल के इस छोर से उस छोर पहुंच गया। उसे पानी में बाइक चलाता देख लोग दंग रह गए। फिलहाल, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो कहां का है। हालांकि, कई सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो असम का है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @MotorOctane नाम के यूजर ने शेयर किया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग लगातार कमेंट के जरिए इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

(यह खबर भी पढ़ें:-दिल्ली मेट्रो में कम कपड़ों में लड़की की बेशर्मी! किसी ने किया लिपलॉक तो कहीं चले लात-घूंसे, देखें वीडियो)

.