होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

गृहक्लेश में बलि चढ़ गई पत्नी, पति ने पेचकस से मार डाला…खून से सन गए पास सो रहे बच्चों के कपड़े

04:30 PM Jul 18, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पेचकस से एक के बाद एक लगातार कई ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी पति लहूलुहान हालत में पत्नी को कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने ज्यादा खून बहने से महिला को एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी को छोड़कर अस्पताल से भाग गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर पेचकस से इतने वार किए कि घर की दीवारों और सो रहे बच्चों के कपड़ों पर भी खून के छींटे मिले। घटना की सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। यह घटना राजधानी के शास्त्री नगर इलाके की है।

शास्त्री नगर थाना के सीआई कुलदीप सिंह ने बताया सीकर हाउस क्षेत्र के नजदीक स्वामी बस्ती में रहने वाले कान्हाराम (26) ने अपनी पत्नी ममता (24) की हत्या की है। बताया जा रहा है की दोनों के बीच में काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। कल शाम को भी दोनो में झगड़ा हुआ और देर रात विवाद ज्यादा बढ़ गया। उसके बाद कान्हाराम ने पत्नी ममता पर हमला कर दिया। उसे कुछ नहीं मिला तो उसने पेचकस से पत्नी की हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी को खून से लथपथ बेसुध अवस्था में एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी। जिस पर ममता के भाई की ओर से कानाराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वारदात के वक्त सो रहे थे सभी बच्चे

ममता के तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटे और एक बेटी हैं। वारदात के वक्त सभी बच्चे सो रहे थे। आरोपी ने बच्चों के सोने के बाद पत्नी ममता पर हमला किया था। ममता के शरीर से इतना खून निकला कि आरोपी का घर और पास में सो रहे बच्चों के कपड़ों पर भी खून के छींटे लगे। बच्चों को सुबह पता चला कि पिता ने मां की हत्या कर दी।

पुलिस को घर पर बिखरा मिला खून...

सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मृतका के घर पहुंची। जहां पर कमरे में खून बिखरा हुआ मिला। वहीं पुलिस ने खून से सना पेचकस भी मौके से बरामद कर लिया। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया जहां से टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, दोनों पति-पत्नी में झगड़ा करने की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन अभी तक गृह क्लेश ही बात ही सामने आ रही थी। फिलहाल, पुलिस हत्यारे पति की तलाश में जुट गई है।

(इनपुट-विनय पंत)

Next Article