होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पाइप के सहारे होटल में अंदर पहुंचा शख्स, फिर महिला से करने लगा गलत काम की डिमांड...

06:02 PM Oct 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 31 साल के एक शख्स को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने नरोदा इलाके में महिला को देखने के बाद वह पीछा करते हुए होटल में पहुंच गया। फिर वह पाइप के सहारे होटल की चौथी मंजिल तक जा पहुंचा।

खिड़की से रूम में आने के बाद आरोपी युवक ने महिला से सेक्स की डिमांड कर डाली। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला (26) ने नरोदा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके घर में कुछ काम चल रहा है। इसी के चलते वह नरोदा-मुथिया इलाके में स्थित एक होटल में डेढ़ महीने से रह रही है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे उसका पति कुछ खरीदने के लिए नीचे गया हुआ था। इसी दौरान महिला को होटल के रूम की खिड़की के पास हलचल महसूस हुई। तभी आरोपी युवक खिड़की से उसके कमरे में कूदा और अपने साथ सेक्स करने को कहने लगा।

जब महिला ने मना किया तो आरोपी युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वह मदद के लिए चिल्लाई तो शोर सुनकर होटल स्टाफ और उसके पति दौड़े। इसी दौरान आरोपी ने उसके पति और उस पर हमला कर दिया। होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पार्थ पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

नरोदा पुलिस इंस्पेक्टर एसजे भाटिया ने कहा आरोपी सरदारनगर का रहने वाला है और दिहाड़ी मजदूर है। वह शिकायतकर्ता महिला पर कई दिनों से नजर रख रहा था। पकड़े जाने के बाद भी उसने महिला को गाली दी और उसके पति पर हमले की धमकी दी।

Next Article