For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ममता हुई शर्मशार! मां ने अपने ही 4 महीने के बच्चे को फावड़े से काट डाला

10:44 AM Jan 09, 2023 IST | Jyoti sharma
ममता हुई शर्मशार  मां ने अपने ही 4 महीने के बच्चे को फावड़े से काट डाला

लखनऊ। कहते हैं पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन यूपी के सुल्तानपुर जिले के गोसाइगंज में एक ममता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां कुमाता बन गई। यहां एक मां ने अपने 4 महीने के बच्चे को बेरहमी से फावड़े से काट डाला। ये पूरी घटना अंधविश्वास के चक्कर में हुई। आरोपी मां ने एक तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने लाल का खून कर दिया।

Advertisement

तांत्रिक के बहकावे में आकर दी बच्चे की बलि

दरअसल यह मामला गोसाईगंज के धनऊडीह गांव का है। पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक यहां की रहने वाली मंजू कई दिनों से एक तांत्रिक के संपर्क में थी। वह अक्सर उससे मिलने जाया करती थी। महिला अपनी किसी समस्या का समनाधान चाहती थी। जिसके लिए तांत्रिक ने उसे अपने ही बच्चे की बलि चढ़ाने को कहा। आरोपी महिला अंधविश्वास से इतना ज्यादा घिर चुकी थी कि उसे अपने बच्चे से मोह को भूल गई और धारदार फावड़े से 4 महीने के मासूम को बेरहमी से काट डाला। यही नहीं अपने बच्चे की हत्या करने के बाद महिला पीपल के पेड़ के नीचे बेसुध होकर घंटो बैठी रही। जब गांव वालों ने महिला को देखा तो उससे इसका कारण पूछा तो उसने बच्चे के शव को दिखाया और उसकी बलि देने की बात कही।

पति कानपुर में रहकर करता है दिहाड़ी मजदूरी

इधर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका पति कानपुर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। यह महिला यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस अब आरोपी तांत्रिक की तलाश में है और मामले की पूरी जांच में जुटी है।

.