For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पुष्कर पहुंची ममता बनर्जी, ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन, पुजारियों को गंगासागर मेले में आने का दिया निमंत्रण

04:49 PM Dec 06, 2022 IST | jyoti-sharma
पुष्कर पहुंची ममता बनर्जी  ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन  पुजारियों को गंगासागर मेले में आने का दिया निमंत्रण

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज अपने अजमेर दौरे के तहत की दरगाह में जियारत करने के बाद पुष्कर पहुंची। दरगाह जाने के बाद उन्होंने सर्किट हाऊस में रेस्ट किया उसेक बाद सड़क मार्ग के जरिए तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंची थी। जहां उन्होंने ब्रह्म घाट पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहित हरगोपाल पाराशर ने मंत्रोच्चारण के बीच सरोवर की पूजा करवाई।

Advertisement

देश की खुशहाली की कामना की

ममता बनर्जी ने ब्रह्मा जी के मंदिर पहुंचकर उन्होंने ब्रह्मा जी की आरती उतारी और देश के साम्प्रदायिक सद्भाव खुशहाली के लिए प्रार्थना की। घाट और मंदिर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए, यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी अनुमति नहीं दी गई। पुष्कर पूजा अर्चना के बाद ममता बनर्जी किशनगढ़ के लिए रवाना हुई। किशनगढ़ एयरपोर्ट से उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

ब्रह्म घाट पर की पूजा

वहीं पुष्कर पहुंचने पर उनका तमाम अधिकारियों और मंदिर प्रशासन ने स्वागत किया। इस दौरान मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्र की कड़ी सुरक्षी की गई थी। उन्होंने मंदिर मे पहले ब्रह्मा जी की पूजा की इसके बाद गायत्री मां की भी पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर के पुजारियों से बातचीत की। उन्होंने पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर भी पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की। अपनी बातचीत में ममता बनर्जी ने पुजारियों को गंगासागर पर लगने वाले मेले में शामलि होने के लिए भी आमंत्रित किया।

साकेत गोखले पर दिया बयान

बता दें कि इसस पहले ममता बनर्जी ने अजमेरकी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई थी। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए ममता बनर्जी ने तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि यह बहुत बुरा हुआ। साकेत गोखले ने सोमवार रात नई दिल्ली से राजस्थान के जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। जयपुर एयरपोर्ट पर उन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अहमदाबाद ले गई। मैं इस घटनाक्रम की निंदा करती हूं, साकेत गोखले बीमार हालत में है।

.