For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

LSD 2 : Box Office पर तहलका मचाएंगी एकता कपूर 'लव सेक्स और धोखा 2' जानिए कब होगी रिलीज?

05:16 PM Jul 08, 2023 IST | Mukesh Kumar
lsd 2   box office पर तहलका मचाएंगी एकता कपूर  लव सेक्स और धोखा 2  जानिए कब होगी रिलीज

LSD 2 : बॉलीवुड जगत की जानी-मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) साल 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' (Love Sex Aur Dhokha) का सीक्वल बना रही है। इस दौरान उन्होंने इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया है। फिल्म निर्माता एकता कूपर ने 7 जुलाई 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, जब आपको लाइक और रीपोस्ट मिल सकते हैं तो गुलाब और चॉकलेट की जरूरत किसे है? कैमरे के जमाने के प्यार से लेकर इंटरनेट के जमाने के प्यार तक। वैलेंटाइन 2024 सप्ताहांत पर अपना जहर चुनें प्यार, सेक्स और धोखा! #LSD2 16 फरवरी 2024 से सिनेमाघरों में।

Advertisement

Box Office पर हिट रही थी LSD

साल 2010 में रिलीज हुई एकता कूपर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरुचा ने मुख्य किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। अब एकता कपूर ने 13 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। इस घोषणा में उन्होंने इसकी प्रदर्शन तिथि का जिक्र किया, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि इसमें कौन-कौन से सितारे काम करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं हाथ जोड़ कर क्षमा मांगता हूं’…आदिपुरुष के डायलॉग्स पर सामने आया मनोज मुंतशिर का माफीनामा

जानिए कब रिलीज होगी LSD 2

लव सेक्स और धोखा 2 की रिलीज डेट की घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए है। बता दें कि लव सेक्स और धोखा 2 का निर्देशन बी-टाउन के जाने माने निर्देशक दिबाकर बनर्जी करेंगे। वहीं इस मूवी के कौन-कौन स्टार्स काम करेगा, इसकों लेकर कोई भी ऑफिशयली अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। यह फिल्म 16 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.