होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

LPG गैस सिलेंडर पर मिलता है 50 लाख तक का इंश्योरेंस, जेब से खर्च नहीं होता एक भी रुपया, जानें क्लेम का प्रोसेस

गैस सिलेंडर पर सरकारी तेल कंपनियां देती हैं 50 लाख का बीमा कवर। गैंस सिलेंडर बुक कराते ही हो जाता है इंश्योरेंस। जानें कैसे कर सकते हैं क्लेम और किन-किन परिस्थितियों में मिलता है कितना रुपया।
04:34 PM Jan 06, 2024 IST | BHUP SINGH

गैस सिलेंडर लगभग सभी घरों में इस्तेमाल होता है। हर कोई LPG सिलेंडर बुक कराता है, लेकिन क्या आपको पता है कि सरकारी तेल कंपिनयां सिलेंडर बुक कराने के साथ आपको 50 लाख रुपए तक का बीमा कवर देती है। खास बात यह है इसके लिए आपके जेब एक भी रुपया खर्च नहीं होता। दरअसल, एलपीजी बहुत ही ज्वलनशील होता है और कई बार इसकी वजह से दुर्घटनाएं हो जाती है। इस तरह की घटनाओं से उबरने के लिए सरकार की तरफ से बीमा कवर दिया जाता है। यह इंश्योरेस आपके परिवार को मिलता है।

कैसे उठाए क्लेम का फायदा

अगर खुदाना खास्ता गैस सिलेंडर से कोई हादसा हो जाता है तो नुकसान की भरपाई करने का अधिकार उपभोक्ता के पास होता है। कोई भी ग्राहक अपने परिवार के लिए पेट्रोलियम कंपनियों से 50 लाख तक का क्लेम उठा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-5 दिन में 45 चढ़ा शेयर, आज लगा 10% का अपर सर्किट, SEBI के सवाल पर कंपनी ने दिया जवाब

क्या हैं क्लेम उठाने की शर्तें

-गैस सिलेंडर से दुर्घटना होने पर सरकार की तरफ से प्रति सदस्य 10 लाख रुपए मिलते हैं।
-एक परिवार को मैक्सिम 50 रुपए की दी जाती है।
-अगर दुर्घटना में प्रॉपर्टी का नुकसान होता है तो 2 लाख रुपए तक का क्लेम मिलता है।
-अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में पर्सनल एक्सीडेंट कवर के रूप में 6 लाख रुपए तक मिलते हैं।
-इलाज की बात करें तो प्रति सदस्य 2 लाख रुपए तक मिलते हैं और अधिकतम 30 लाख रुपए तक मिलते हैं।

सिलेंडर की एक्सपायरी चेक कर लेनी चाहिए

सिलेंडर लेते समय आपको उसकी एक्सपायरी जरूर चेक कर लेनी चाहिए। सिलेंडर की एक्सपायरी डेट सिलेंडर के ऊपर की ओर तीन चौड़ी पटि्टयों पर कोड के तौर पर लिखा होता है। ये कोड A-24, B-25, C-26 या D-27 के तौर पर लिखा होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 के पहले आईपीओ ने किया कमाल, पहले दिन निवेशकों को हुआ 4 लाख रुपए का फायदा

Next Article