For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बाड़मेर में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पानी के टांके में कूदकर दी जान

01:04 PM Mar 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal
बाड़मेर में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या  पानी के टांके में कूदकर दी जान

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में एक बार फिर प्रेमी जोड़े ने पानी की टांके में कूदकर खुदकुशी की। एक साथ दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने टांके के पास जूते देखे तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। उन्होंने टांके के अंदर देखा तो दोनों के शव थे। इसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के करणपुरा महाबार की है। एसआई जाकिर अली ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के करणपुरा महाबार गांव में एक प्रेमी युगल ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृतक गजाराम (21) पुत्र मांग्याराम निवासी करणपुरा महाबार हैं। वहीं मृतक लड़की नाबालिग है। काफी समय से इनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी कर साथ रहना चाहते थे, लेकिन इनके परिजनों का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। रविवार रात से दोनों घर से अचानक गायब हो गए थे।

दोनों के परिजनों ने उन्हें इधर-उधर ढूंढना शुरू किया, लेकिन कहीं नहीं मिले। सुबह दोनों के शव घर से दूर खेत पर बनी पानी के टांके में मिले। गांव वालों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.