For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

प्रेमी संग जाने पर अड़ी थी दो बच्चों की मां…भरी पंचायत में पति ने कर दिया ये काम, हर तरफ हो रही चर्चा

11:35 AM Oct 31, 2023 IST | Sanjay Raiswal
प्रेमी संग जाने पर अड़ी थी दो बच्चों की मां…भरी पंचायत में पति ने कर दिया ये काम  हर तरफ हो रही चर्चा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी के बेवफाई होने पर उसके पति ने प्रेमी संग विदा कर दिया। महिला को समझाने के लिए थाने में पूरी रात पंचायत चली। पंचायत में लोगों ने उसे छोटे-छोटे बच्चों की दुहाई भी दी, लेकिन उसने पति के साथ रहने से मना कर दिया।

Advertisement

महिला ने जहर खाकर जान देने की धमकी के बाद आखिर पति ने हार मान ली। पति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग रहने के लिए वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया। यह घटना देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव की है। पति-पत्नी की यह घटना क्षेत्र में हर तरफ चर्चा का विषय बनी है।

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी करीब 5 साल पहले सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से पथरदेवा के अमवा गांव में हुए सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा (4) व एक बेटी (2) है। शादी के बाद दोनों राजी-खुशी रहते थे।

इसी बीच पति अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए बाहर कमाने चला गया। पति के बाहर जाने के बाद पत्नी को पास में रहने वाले एक अविवाहित युवक से प्रेम हो गया। कुछ दिन बाद पति घर लौटा तो इसकी जानकारी मिली। पति ने शनिवार की रात उसने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पंचायत जुटाई। पंचायत में महिला के प्रेमी को भी बुलाया गया। पंचायत में दोनों को लेकर समझाइश की बात चल ही रही थी। तभी प्रेमी ने पति से मारपीट कर दी और प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर चला गया। पुलिस से गुहार पर रविवार को थाने में पंचायत हुई।

रातभर चली पंचायत में महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। उसने पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दे दी कि यदि उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया गया तो वह थाने में ही जहर खाकर जान दे देगी। महिला की धमकी के बाद आखिर पति ने हार मान ली। इसके बाद पति ने उसे थाने से ही प्रेमी के साथ भेज दिया। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की सूचना मिली थी, लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम स्तर पर इस मामले का निस्तारण कर लिया।

.