For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ये कैसी बेवफाई? पति और 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला, पति का रो-रोकर बुरा हाल

03:16 PM Jul 21, 2023 IST | Sanjay Raiswal
ये कैसी बेवफाई  पति और 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला  पति का रो रोकर बुरा हाल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी के प्यार में एक 40 वर्षीय महिला इतनी चूर हो गई कि उसे न तो अपने पति का होश रहा और न ही अपने बच्चों का। शादी में फेरो में सात जन्मों का साथ निभाने वाली महिला को प्रेमी की मोहब्ब्त के आगे पति का प्यार फीका लगने लगा था।

Advertisement

महिला ने अपने प्रेमी के लिए ने पति ही नहीं अपने बच्चों को भी छोड़ने का फैसला कर लिया। जोधपुर में एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के संग दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि पिछले 2 साल से वह अपने प्रेमी के संपर्क में थी। पति ने दो बार उसे दूसरे व्यक्ति के साथ पकड़ा, लेकिन समाज में परिवार की बदनामी न हो इसलिए समझाइश कर उसे घर ले आया।

करीब दो महीने पहले महिला घर से जाते नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पति ने पहले गुमशुदगी दर्ज करवाई और इसके बाद पता चला कि उसने अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर ली है। यह घटना मथानिया पुलिस थाने के तिंवरी कस्बे की है। इस कस्बे के गवारिया बस्ती के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि साल 2012 में उसकी जैसलमेर जिले के पोकरण की रहने वाली एक महिला से शादी हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हैं।

बच्चों की उम्र 10 साल, 8 साल और 6 साल है। शादी के करीब 9 साल तक दोनों पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन 2 साल पहले उसकी पत्नी का उसी के इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आई। खुद पति ने उसकी पत्नी को दो-तीन बार उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन समाज में बदनामी के डर से उसने पत्नी को समझाइश करके फिर घर में रख लिया।

वहीं, 28 मई 2023 को उसकी पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर पीहर जाने का कह कर गई, लेकिन न तो वह पीहर पहुंची और न ही ससुराल लौटी। 31 मई को पति ने गुमशुदगी दर्ज करवाई।

करीब एक महीने पहले व्यक्ति को पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। इसकी शिकायत लेकर वह पहले स्थानीय थाने पहुंचा। व्यक्ति को अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस थाना और उच्चाधिकारियों के कई बार चक्कर लगाए। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो न्यायालय की शरण ली। इस्तगासे के आधार पर अब मामला दर्ज हुआ है।

पत्नी ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा…

पीड़ित पति ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ अवैध रूप से संबंध बनाते भी देखा। इसके बाद भी उसने बदनामी के डर से पत्नी से समझाइश की और घर ले आया, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला उसके पति और तीनों बच्चों पर ध्यान नहीं देती थी।

.