होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Elections : CM गहलोत के बयान से सहमत दिखी वसुंधरा राजे, बोलीं- BJP के पक्ष में है 'अंडर करंट'

12:33 PM Nov 25, 2023 IST | Sanjay Raiswal

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान जारी है। राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 24.74 फीसदी मतदान हुआ। लोकतंत्र के इस पर्व में युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है।

बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। शनिवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपने मत का प्रयोग किया। वसुंधरा राजे अपने पोते विनायक प्रताप सिंह के साथ मतदान कर वोट देने का संदेश दिया। विनायक प्रताप सिंह ने पहली बार वोट दिया है। वसुंधरा राजे ने मतदाताओं, विशेषकर नए मतदाताओं से वोट डालने का आह्वान किया। राजे ने पहली बार वोट देने वाले नव मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि वोट जरूर दें, जोरदार मतदान करें और कमल खिलाएं।

वोट डालने के बाद वसुंधरा राजे ने भरोसा जताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होगी और तीन दिसंबर को मतगणना के बाद कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'अंडर करंट' संबंधी बयान पर टिप्पणी करते हुए राजे ने कहा, 'मैं उनसे सहमत हूं। वास्तव में 'अंडर करंट' है, लेकिन भाजपा के पक्ष में है। तीन दिसंबर को कमल खिलेगा।' बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जोधपुर में कहा था कि ऐसा लगता है कि एक 'अंडर करंट' है और राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।

'भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश'

वहीं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा। चित्तौड़गढ़ में जोशी ने कहा, 'कांग्रेस ने पांच साल के अपने शासन काल में लोगों को धोखा दिया और केवल भ्रष्टाचार किया। मतदाता आज मतदान में इसका जवाब देंगे। सत्ता में आने के बाद, कांग्रेस वादे भूल गई। उसने केवल भ्रष्टाचार किया है और लोगों को धोखा दिया है।'

'मतगणना के दिन गहलोत को लगेगा करंट'

इसी तरह भाजपा के सांसद व झोटवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मतगणना के दिन सब कुछ साफ हो जाएगा। गहलोत के 'अंडर करंट' वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा, 'शायद उन्हें मतगणना के दिन करंट महसूस हो।'

राजस्थान में शाम 6 बजे तक होंगे मतदान…

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान जारी है। शनिवार सुबह 7 बजे 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। हल्की सर्दी के बीच मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगी रही और मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। राज्य के आला अधिकारी भी सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जयपुर के गांधी नगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। गुप्ता ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। प्रदेश में सभी पोलिंग बूथ पर शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। वहीं परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

Next Article