For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'लुटेरा' ने लूटी थी पहचान, तो हिट गानों ने दिलाया नया मुकाम

09:37 AM Apr 08, 2023 IST | Prasidhi
 लुटेरा  ने लूटी थी पहचान  तो हिट गानों ने दिलाया नया मुकाम

सिंगिंग एक ऐसी चीज है जिसमे सालों की मेहनत शामिल होती है। साथ ही ग्लैमर इंडस्ट्री में हजारों सिंगर्स की भीड़ है। ऐसे में अपनी एक अलग पहचान बनाना बेहद मुश्किल है। नॉर्थ के लेकर साउथ तक एक से बढ़कर एक सिंगर्स मौजूद हैं, इन्हीं में एक हैं Amit Trivedi। सिंगिंग इंडस्ट्री में अमित एक ऐसा नाम है, जिनके सिर्फ नाम से ही गाना मशहूर हो जाता है। 8 अप्रैल को जन्में अमित ने दुनियाभर में काफी नाम कमाया है। आज उनके जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से जानते हैं।

Advertisement

Amit Trivedi का जन्म

अमित का जन्म 8 अप्रैल 1979 को मुंबई के बांद्रा में हुआ था। मूल रूप से सिंगर गुजरात के हैं। शुरुआती दौर में अमित केवल गुजराती भक्ति गीत ही गाया करते थे। इसके बाद उन्होंने कई थ्रेटर्स के लिए गाया और काफी जिंगल्स भी गाए हैं। महज 19 साल की उम्र में सिंगर ने गाने कंपोज करने शुरू कर दिए थे जिसके बाद उन्होंने अपने कॉलेज में एक बैंड में भी काम किया था, जिसका नाम था ‘ओम’।

अमीर नहीं देव डी होती डेब्यू फिल्म

हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले Amit Trivedi ने तेलुगु फिल्मों में भी बतौर प्लेबैक सिंगर काम किया है। लेकिन उनकी किस्मत तब चमकी जब उन्हें साल 2008 में फिल्म आमिर के लिए गाने का मौका मिला। इसके बाद तो मानो उनकी किस्मत ही चमक गई हो। साल 2009 में अमित को अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ के लिए गाने का मौका मिला। ये वो वक्त बना जब पूरा देश अमित की आवाज का दीवाना हो गया। अमित त्रिवेदी को अनुराग कश्यप से मिलवाने में उनकी खास दोस्त शिल्पा राव ने मदद की थी। आपको बता दें कि, देव डी’ में अमित का गाना ‘इमोशनल अत्याचार’ आज भी खूब फेमस है। बता दे कि, अमित की सिंगिंग डेब्यू फिल्म देव डी होती अगर फिल्म की शूटिंग में देरी न होती।

करियर पर लग चुका है दाग

जहां एक ओर अमित का करियर आसमान की ऊंचाई छू रहा था वही साल 2013 में आई सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘लुटेरा’ को लेकर उनके करियर पर सवाल उठने लगे थे। दरअसल, इन पर आरोप लगने एक थे की इस फिल्म की थीम को उन्होंने ब्रिटिश म्यूजिक डायरेक्टर रेचेल पॉटमैन से चुराया है। हालांकि उन्होंने इस बात को कभी नहीं स्वीकारा लेकिन कई साल बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, इन गलत कॉमेंट्स से वो काफी दर गए थे।

T20 वर्ल्ड कप से लेकर IPL तक के लिए लिख चुके हैं गाने

साल 2009 में अमित ने अंशु शर्मा के साथ मिल के ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ के लिए थीम सॉन्ग ‘Game for More’ लिखा और गया था। इसके बाद साल 2021 में हुए T20 World Cup men के भी उन्होंने गाना कंपोज किया था। जिसे लिरिस दिए थे कौसर मुनीर ने और गाया था शार्वी यादव और आनंद भास्कर ने।

अपने नाम किए कई सारे अवार्ड

फिल्म ‘देव डी’ में अपनी शानदार परफॉर्मेस के लिए उन्हें साल 2009 में नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इसके बाद 2010 में देव डी, 2012 में उड़ान और 2015 में क्वीन के लिए उन्हें R.D. Burman अवार्ड से नवाजा गया था।

आज भी हिट हैं ये गाने

Amit Trivedi ने वैसे तो कई गाने गा कर अपने फैंस का दिल जीता है लेकिन उनके कुछ ऐसे गाने भी हैं जो लोगों की प्लेलिस्ट में हमेशा के लिए शामिल हो चुके हैं। वो हैं, ‘मांझा’, ‘नैना दा क्या कसूर’, ‘इकतारा’, ‘कफिराना’, ‘सवार लूं’, ‘ये फितूर मेरा’, ‘नमो नमो’, ‘शाम शानदार’, ‘ओ गुजरिया’, ‘जिंदा’ और ‘तू ही है’।

.