For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान में मचेगा सियासी तूफान! चुनाव प्रचार थमते ही गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा करेंगे बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा करेंगे बड़ा खुलासा।
12:52 PM Apr 24, 2024 IST | BHUP SINGH
राजस्थान में मचेगा सियासी तूफान  चुनाव प्रचार थमते ही गहलोत के osd रहे लोकेश शर्मा करेंगे बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान का प्रचार-प्रसार आज शाम को थम जाएगा। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी (OSD) लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) के एक ट्वीट ने वोटिंग से पहले राजस्थान के राजनीति का पारा बढ़ा दिया है।

Advertisement

लोकेश ने ऑडियो टेपकांड से जुड़े सवाल के जवाब में अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस सवाल का अंत आज हो ही जाएगा..क्या-क्या खुलासे होंगे शाम का वक्त ही बताएगा…' शर्मा जी के इस ट्वीट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि आज शाम वह बड़ा खुलासा करने वाले हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-कोटा में सियासी घमासान, प्रहलाद गुंजल SP ऑफिस तक निकालेंगे जन संघर्ष एवं जन समर्थन यात्रा

लोकेश शर्मा, अशोक गहलोत सरकार में सीएम के ओएसडी रहे। इसके अलावा उन्होंने कई अहम पदों पर जिम्मेदारी भी संभाली। साल 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस कंट्रोल वॉर रूम के को-चेयरमैन की जिम्मेदारी भी मिली। हालांकि, लोकेश शर्मा को पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर गहलोत से उनकी नाराजगी सामने आने लगी थी।

शेखावत ने दर्ज कराया मामला

यह मामला साल 2021 का है जब गहलोत सरकार के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सरकार से बगावत की थी। इसके बाद एक ऑडियो वायरल हुआ। उस ऑडियो क्लिप में गजेंद्र सिंह शेखावत की आवाज होने और विधायकों की खरीद फरोख्त से संबंधित बातचीत किया जाना बजाया गया था।

इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि लोकेश शर्मा ने कथित रूप से तीन ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा से इस बारे में कई पूछताछ भी कर चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-चुनावी सरगर्मी के बीच वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, बोलीं-‘इन्हें सबक सिखाना होगा’

.