For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Lok Sabha Election 2024 : मैनपुरी से डिंपल यादव, गोरखपुर से काजल…सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

06:09 PM Jan 30, 2024 IST | Sanjay Raiswal
lok sabha election 2024   मैनपुरी से डिंपल यादव  गोरखपुर से काजल…सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

लखनऊ। देश में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा है।

Advertisement

इसके अलावा पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। वहीं फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश यादव, बदायूं से धर्मंद्र यादव, धौरहरा से आनंद भदौरिया, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, उन्नाव से श्रीमति अन्नू टंडन को उतारा गया है। इसके अलावा लखनऊ से रविदास मंहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को टिकट दिया गया है। अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकरनगर को लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर से श्रीमति काजल निषाद को मैदान में उतारा गया है।

बता दें कि सपा ने कांग्रेस और रालोद गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने का फैसला किया है। यूपी की 80 में से 60 सीटों पर सपा ने लड़ने का फैसला लिया है। सात सीटें जयंत चौधरी की रालोद को दी गई है। 11 सीटें सपा ने कांग्रेस को दी है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इन सीटों को लेकर अभी तक न तो इनकार किया गया है और न ही खुलकर गठबंधन की बात कही गई है। ऐसे में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर असमंजस की स्थिति है।

सपा की पहली सूची जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने सूची जारी होने के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा को यूपी में रोकेगा। उनका विजय रथ यूपी से शुरू हुआ है और यहीं पर रुकेगा।

.