For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Bank Holidays in October: अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक, घर से निकलने के पहले देख लें पूरी लिस्ट

03:44 PM Sep 23, 2022 IST | Sunil Sharma
bank holidays in october  अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक  घर से निकलने के पहले देख लें पूरी लिस्ट

यदि आपको अक्टूबर माह में बैंक से जुड़े काम करने हैं तो सोच-समझकर ही घर से बाहर निकलें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर माह में आने वाली बैंकों की छुट्टियों के कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इस होली डे कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर माह में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे और सिर्फ 10 दिन काम होगा। जानिए कि अगले महीने कब-कब छुट्टियां रहेंगी।

Advertisement

अक्टूबर माह में यह रहेगा बैंक होलीडे कैलेंडर (Bank Holidays in October)

यह भी पढ़ें: आपका ATM Card आपको दिला सकता है 5 लाख रुपए, वो भी बिना कुछ किए, ये है पूरा प्रोसेस

1 अक्टूबर (शनिवार) – बैंकों की अर्द्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
2 अक्टूबर (रविवार) – रविवार और गांधी जयंती के उपलक्ष में पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
3 अक्टूबर (सोमवार) – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) के कारण पूर्वोत्तर भारत के अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में छुट्टी रहेगी।
4 अक्टूबर (मंगलवार) – महानवमी एवं श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव के उपलक्ष में पूर्वोत्तर भारत के अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, गंगटोक सहित चेन्नई, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा।
5 अक्टूबर (बुधवार) – दुर्गा पूजा और दशहरा (विजय दशमी) के उपलक्ष में पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
6-7 अक्टूबर (गुरु – शुक्रवार) – दुर्गा पूजा (दशाईं) के चलते गंगटोक में छुट्टी रहेगी।
8 अक्टूबर (शनिवार) – माह का दूसरा शनिवार एवं मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) के कारण जम्मू, श्रीनगर, भोपाल, कोच्चि और तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
9 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
13 अक्टूबर (गुरुवार) – करवा चौथ के पर्व पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर (शुक्रवार) – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के चलते जम्मू-श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
18 अक्टूबर (मंगलवार) – कटि बिहू पर्व पर गुवाहाटी में बैंकों का अवकाश रहेगा।
22 अक्टूबर (शनिवार) – चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
24 अक्टूबर (सोमवार) – काली पूजा/ छोटी दिवाली/ नरक चतुर्दशी के कारण गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में अवकाश रहेगा।
25 अक्टूबर (मंगलवार) – लक्ष्मी पूजा/ दिवाली/ गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर (बुधवार) – गोवर्धन पूजा/ विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/ भाई दूज/ दिवाली (बाली प्रतिपदा)/ लक्ष्मी पूजा/ प्रवेश दिवस पर अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर (गुरुवार) – भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा/ दीपावली/ निंगोल चक्कूबा के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक नहीं खुलेंगे।
30 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
31 अक्टूबर (सोमवार) – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन, सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/ छठ पूजा के कारण अहमदाबाद, रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे।

.