होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

30 लाख रुपए की नौकरी छोड़कर कपल ने खोली 'समोसे की दुकान'...आज 45 करोड़ रुपए का है कारोबार..

03:28 PM Mar 15, 2023 IST | Jyoti sharma

लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए क्या कुछ नहीं करते, कड़ी मेहनत, घर छोड़ना, बाहर रहना, कड़ी मेहनत, पढ़ाई और न जाने क्या-क्या। वह सिर्फ इसलिए कि एक दिन वह एक बहुत बड़ी कंपनी में हाई पैड सैलेरी पर अपने सपने पूरे करेंगे। लेकिन बंगलुरु के कपल ने इस तथ्य को धता बताकर एक हाईपैड सैलरी की नौकरी छोड़कर समोसे ( Samosa) बेचने का बिजनेस शुरू किया। इसका कारण आप जानकर बिल्कुल हैरान रह जाएंगे। पहले यह जान लेते हैं कि आखिर यह कपल कौन है किस कंपनी में काम करता था और आखिर इसने नौकरी छोड़कर एक समोसे की दुकान खोलने की क्यों ठानी।

हैदराबाद में 30 लाख का पैकेज था

समोसे ( Samosa ) की दुकान खोलने वाले इस कपल का नाम शिखर वीर सिंह और निधि सिंह है। शिखर वीर सिंह ने हैदराबाद से बायोटेक्नोलॉजी का अध्ययन किया, इसके बाद इंस्टीट्यूट आफ लाइफ साइंसेज से एमटेक की डिग्री ली, इसके बाद वे हैदराबाद के दिग्गज बायोकॉन कंपनी में प्रिंसिपल साइंटिस्ट बने।तो उनकी पत्नी निधि ने अपना करियर बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के रूप में शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम की एक फार्मा कंपनी में नौकरी की जहां, पर उनका पैकेज 30 लाख रुपए का था।

साल 2016 में शुरू किया कारोबार

इन दोनों की शादी को करीब 5 साल हो गए हैं। शिखर वीर सिंह ने बताया कि उनकी नौकरी अच्छी चल रही थी लेकिन कुछ समय पहले उन्हें भारत के सबसे फेमस स्नेक समोसा के साथ एक बिजनेस शुरू करने का ख्याल आया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने इस मामले में विचार विमर्श किया, आखिरकार दोनों ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। वह नौकरी जिनमें वह दोनों एक दिन में करीब 12 लाख रुपए कमाते थे। नौकरी से इस्तीफा देकर वे लोग हैदराबाद से बेंगलुरु शिफ्ट हो गए और यहां पर उन्होंने साल 2016 में समोसा सिंह( Samosa Singh ) नाम से अपना बिजनेस शुरु किया।

सपनों का घर तक बेचा

शिखर वीर सिंह बताते हैं कि वह दोनों एक बहुत ही अच्छी फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी सेविंग से यह बिजनेस खड़ा किया, यहां तक की इस बिजनेस को शुरू करने के लिए उन्होंने अपने सपनों का घर भी 80 लाख रुपए में बेच दिया। जहां पर सिर्फ और सिर्फ वे एक दिन ही रुके थे, शिखर ने बताया की अपार्टमेंट में जब वे खाना बनाते थे, तब पता नहीं क्यों उन्हें उस रसोई को बड़ा करने का मन करता था। इसके बाद बंगलुरु में उन्होंने समोसे बनाने का बिजनेस शुरू किया और आज समोसा सिंह का टर्नओवर करीब 45 करोड़ रुपए है।

एक दिन में होती 12 लाख रुपए की कमाई

इस 45 करोड़ रुपए की कंपनी से हर दिन करीब 12 लाख की कमाई होती है उतनी जितना वो एक महीने में कमाते थे। शिखर बताते हैं कि समोसा सिंह में कई मैन्यू हैं। इसमें काफी इनोवेटिव क्रिएटिव चीजें की गई है, जिसमें मंचूरियन समोसा, कढ़ाई समोसा, पनीर समोसा और भी बहुत से फ्लेवर हैं। इन्हें बेहद अलग तरीके से बनाया जाता है। उनकी कंपनी की वेबसाइट भी है, जिससे वे ऑनलाइन पूरे देश में डिलीवरी भी करते हैं।

Next Article