For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IPL 2023 : Anrich Nortje पर भड़के कुलदीप यादव, Liam Livingstone का टपकाया लड्डू कैच, देखें Video

05:24 PM May 18, 2023 IST | Mukesh Kumar
ipl 2023   anrich nortje पर भड़के कुलदीप यादव  liam livingstone का टपकाया लड्डू कैच  देखें video

IPL 2023 : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 15 रनों से हरा दिया है। इस मैच के दौरान एनरिक नॉर्तजे ने एक आसान कैच टपका दिया। इसके बाद कुलदीप यादव गुस्से में आए। इसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लियाम लिविंग्सटन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज हैं और जब तक वो मैदान पर रहे तो कोई भी लक्ष्य उनके लिए नामुमकीन नहीं है। यदि ऐसे में उनका कैच छूट जाए तो किसी भी गेंदबाज का गुस्सा होना आमबात है। ऐसा हुआ जब कुलदीप यादव की गेंद पर लिविंग्सटन का आसान सा कैच एनरिक नॉर्तजे ने छोड़ दिया। इसके बाद कुलदीप यादव गुस्से में आकर नॉर्तजे पर भड़क गये।

Advertisement

टूर्नामेंट से बाहर हुई पंजाब किंग्स

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रिली रोसो ने बनाए है। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। वहीं पृथ्वी शॉ (54) और डेविड वार्नर (46) रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली।

यह खबर भी पढ़ेंं:- ICC World Cup 2023: भारत नहीं आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम? पीसीबी ने बीसीसीआई के आगे रखी ये शर्त

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन लिविंग्सटन ने बनाए। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्के और 5 चौकों की मदद से 94 रन बनाए है। अगर यह मुकाबला पंजाब जीतने में कामयाब होती तो उसके पास प्लेऑफ में जाने का अवसर रहता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स की टीम : शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायड़े, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह।

​दिल्ली कैपिटल्स की टीम : डेविड वार्नर (कप्तान), राइली रूसो, पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अमान खान, यश धुल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, खलील अहमद और ईशांत शर्मा।

.