होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जानिए क्या होता है ग्रहों का गोचर, 31 मार्च तक इस अवस्था में रहेगा बुध ग्रह

05:46 PM Mar 01, 2023 IST | Mukesh Kumar

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी भी ग्रह के राशि बदलने से व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा, दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इस कड़ी में 28 फरवरी को बुध ग्रह मीन राशि में अस्त हो गये हैं। बुध ग्रह इस अवस्था में 31 मार्च 2023 तक रहेगें।

बुध ग्रह, मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि और मीन नीच राशि है। 27 नक्षत्रों में बुध को रेवती ,अश्लेषा और ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामित्व मिला है।बुध को तर्क, संवाद ,गणित ,बुद्धि और मित्रता का कारक बताया गया है। बुध के अस्त होने से तीन राशियों मेष ,कर्क और तुला के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं इन राशियों के लिए बुध का अस्त होना ,कैसे लाभकारी रहेगा।

मेष
मेष राशि के जातकों का कैरियर इस दौरान आगे बढ़ेगा धन लाभ होगा। मेहनत ज्यादा करनी होगी । थोड़ी परेशानी आ सकती है। धन की बचत होगी। नौकरी करने वालों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के लोगों की सभी इच्छाऐं पूरी होंगी।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय अत्यधिक लाभकारी रहने वाला है। अचानक धन लाभ हो सकता है। कहीं छिपा हुआ धन मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।व्यापार में मन मुताबिक लाभ होगा। लेकिन खर्चे पर नियंत्रण करना होगा। शेयर बाजार से भी धन कमा सकते हैं।

तुला
इस राशि के जातकों की आय बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव होगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति होगी। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कानूनी विवादों को समाधान होगा।

Next Article