For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Petrol-Diesel Price Today: जानिए आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

जल्दी ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में गिरावट आ सकती है।
10:22 AM Sep 21, 2022 IST | Sunil Sharma
petrol diesel price today  जानिए आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल के भाव

Petrol-Diesel Price Today: अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट का दौर चल रहा है। मार्च में कच्चे तेल की कीमतें 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी जो वर्ष 2008 के बाद से अब तक का सर्वाधिक है। परन्तु रूस यूक्रेन युद्ध के बाद से तेल की गिरती कीमतों के चलते क्रूड ऑयल अब लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

Advertisement

माना जा रहा है कि इस कटौती का फायदा जल्दी ही देश की जनता को भी मिल सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में तेल कंपनियों अथवा सरकार ने इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है परन्तु इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार जल्दी ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में गिरावट आ सकती है।

देश के महानगरों में ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price)

यह भी पढ़ें: Second Hand Two Wheeler खरीदते समय ध्यान रखें ये 4 बातें नहीं तो महंगा पड़ेगा सौदा

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से स्थिरता बनी हुई है। देश के अन्य महानगरों का हाल देखें तो पेट्रोल मुंबई में 106.31 रुपए, चेन्नई में 102.63 रुपए, कोलकाता में 106.23 रुपए, लखनऊ में 96.57 रुपए, जयपुर में 108.48 रुपए, पटना में 107.24 रुपए, भोपाल में 108.65 रुपए, चंडीगढ़ में 96.20 रुपए, रांची में 99.84 रुपए, गांधीनगर में 96.63 रुपए, बेंगलुरु में 101.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

यदि डीजल की कीमतों की बात करें तो डीजल आज दिल्ली में 89.62 रुपए, मुंबई में 94.27 रुपए, चेन्नई में 94.24 रुपए, लखनऊ में 89.76 रुपए, जयपुर में 93.72 रुपए, पटना में 94.04 रुपए, भोपाल में 93.90 रुपए, चंडीगढ़ में 84.26 रुपए, रांची में 94.65 रुपए, भोपाल में 93.90 रुपए, गांधीनगर में 92.38 रुपए तथा बेंगलुरु में 87.89 रुपए प्रति लीटर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: एसबीआई ने लॉन्च किया Cashback SBI Card, शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक के साथ पाएं ये आफर्स भी

देश में आखिरी बार मई 2022 में हई थी सबसे ज्यादा गिरावट

केन्द्र सरकार ने 22 मई को पेट्रोलियम पदार्थों पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में 5 से 10 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती आई थी। इसके बाद से दोनों की रेट लगभग स्थिर बनी हुई है। हालांकि इसके बाद अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल में आ रही कीमतों में गिरावट का फायदा देश की जनता को नहीं मिल पाया है। माना जा रहा है कि तेल कंपनियां जल्द ही आम जनता को राहत देने के लिए कीमतों में कटौती कर सकती है।

.