होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से मिलेंगे इस्टेंट फायदे, सेहत भी होगी दुरूस्त

02:38 PM Mar 20, 2023 IST | Supriya Sarkaar

Sugarcane Juice Benefits: गर्मियां आते ही हम तरह-तरह के ठंडे पेय पदार्थ पीने लगते हैं। इस मौसम में ठंडे पदार्थों का सेवन हमें राहत देता है। ऐसे में कई लोग तेज धूप में कुछ ऐसे ठंडे पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, जो शरीर को राहत देने के बजाए बीमार कर देते हैं। जिससे उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस एकमात्र ऐसा ड्रिंक है, जिसे कभी भी पीएं, कितना भी पीएं आपको कोई नुकसान नहीं होगा। गन्ने के जूस में पाए जाने वाले गुण गर्मी से छुटकारा तो दिलाते ही हैं, साथ ही आपको सेहतमंद भी रखते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे गन्ने के जूस के ऐसे कई फायदे जिन्हें जानकर आप भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेगें। 

गन्ने का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। लेकिन खासतौर पर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का जूस पीते हैं। तो आइए जानते हैं इसके अनेकों फायदे। 

1. थकान करेगा दूर

अगर आप सफर करके आ रहे हैं या लंबी दूरी तय करके आएं हैं। तो गन्ने का सेवन करना लाभदायक होगा। गर्मी, धूप और उमस से यह जूस आपको रिलेक्स करेगा। गर्मियों के सीजन में हर किसी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौसम की मार पड़ने से शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसलिए गन्ने का जूस इस स्थिति में बेहतर साबित होता है। यह सुस्ती और थकान को भी दूर करता है। 

2. मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी 

गन्ने का जूस इस्टेंट एनर्जी देता है। यह एक प्रकार का एनर्जी ड्रिंक है। इसे पीने के बाद आप तरोताजा महसूस करने लगेंगे। इसलिए आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें। इससे कमजोरी भी दूर होती है और रेड ब्लड सेल्स को होने वाले नुकसान को भी कम करेगा।

3. लिवर को बनाएगा हेल्दी 

दिनभर की गतिविधि और बिगड़ी दिनचर्या के चलते हम समय बचाने के लिए कई ऐसे पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, जिससे हमारा लिवर भी खराब होने लगता है। ऐसे में गन्ने का जूस पीना फायदेमंद साबित होगा। अगर घरेलू तरीकों से पीलिया या जॉन्डिस का इलाज करना हो तब भी गन्ने का जूस लाभकारी माना जाता है। यह शरीर में बिलीरुबिन नामक पिगमेंट्स का लेवल संतुलित करता है, जो कि पीलिया की वजह बन सकता है। इसलिए लिवर के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है। 

4. पेशाब की जलन करेगा कम 

गन्ने का जूस पेशाब में होने वाली जलन को प्राकृतिक तरीके से दूर करता है। यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को पेशाब में दर्द और जलन महसूस हो सकती है। इसके लिए भी गन्ने का जूस कारगर माना जाता है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए यह एक प्रकार का घरेलू उपाय है। 

5. पाचन करेगा सही 

गन्ने का जूस पाचन तंत्र को ठीक करता है। इसलिए खाने के बाद भी अगगर इसका सेवन किया जाए तो फायदेमंद माना जाता है। कई बार हम अधिक खाना खा लेते हैं और पचाने में दिक्कत आती है, ऐसे में एक गिलास गन्ने का जूस पी लेने से पाचन सही हो जाता है।   

(Also Read- कहीं आप भी तो नहीं हैं Migraine के शिकार, जाने क्या है लक्षण और इसके कारण)

Next Article