होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सरिस्का को बचाने के लिए Kirodi Lal Meena का कूच, कहा चरम पर है सरकार का भ्रष्टाचार

06:04 PM Sep 20, 2022 IST | Jyoti sharma

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) आज अलवर के सरिस्का पहुंचे। उन्होंने सरिस्का जंलग को बचाने और क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में थानागाजी की तरफ कूच किया। इस रैली में उनके साथ हजारों लोग जुटे। किरोड़ीलाल ने सरिस्का की जमीन पर सरकारी अफसरों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के विरोध में 10 किमी की रैली निकाली।

किरोड़ी लाल मीणा ने यहां पर जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फील्ड डायरेक्टर समेत 3 सरकारी अधिकारियों ने सरिस्का के जंगल की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसके अलावा आसपास की जमीन पर भी कब्जा करते चले जा रहे हैं। किरोड़ी ने कहा कि गहलोत सरकार के ऐसे अफसरों के कारण ही वन भूमि पर अवैध इमारतें–होटल्स तान दिए गए हैं। यहां तक कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। वे पहाड़ों से आने वाले पानी के फ्लो को भी रोक देते हैं। उनके इमारते अवैध हैं लेकिन वे पानी और जमीन अलवर की इस्तेमाल कर रहे हैं।  

किरोड़ी ने ERCP का भी मुद्दा उठाया। कहा कि गहलोत सरकार इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रही है। अगर हम कुछ नहीं करेंगे तो 13 जिलों के बाशिंदे प्यासे ही रहेंगे। इसलिए इस परियोजना को लेकर प्रदेश सरकार को भी घेरा जाएगा। वहीं किरोड़ी लाल ने अलवर के कलेक्टर, SP और आलाअधिकारियों के साथ बैठक की और इन तमाम मुद्दों पर बातचीत की।

यह भी पढ़ें- प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़े सतीश पूनिया…पुलिस ने धक्के मारकर गिराया…देखें वीडियो

Next Article