होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर से अपहरण नाबालिग लड़की की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक पर किडनैप कर ले जा रहे थे दो बदमाश

06:42 PM Nov 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में अपहरण नाबालिग लड़की की सड़क दुर्घटना में मौत का मामला सामने आया है। बकरियां चराते समय बाइक सवार दो बदमाश नाबालिग को जबरन उठा ले गए थे। रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक और लड़की को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। सड़क पर तड़प-तड़पकर नाबालिग लड़की की मौत हो गई। लालसोट थाना पुलिस ने मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतका के पिता ने कोटखावदा थाने में दोनों लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई मदन लाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में डोबला कोटखावदा निवासी खुशी (14) की मौत हो गई। खुशी के पिता श्रीराम बैरवा ने दो लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। श्रीराम ने शिकायत में बताया कि 20 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी खुशी घर से कुछ ही दूरी पर बकरियां चराने गई थीं। बकरियां चराते समय बाइक सवार दो लड़के उसकी बेटी को जबरन उठा ले गए। बाइक पर किडनैप कर ले जाते समय खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनको देखा। गांव के लोगों के बताने पर नाबालिग बेटी खुशी के अपहरण होने का पता चला।

बेटी को सड़क पर छोड़कर भागे किडनैप…

मृतक लड़की के पिता ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद उनके पास कॉल आया। निर्झरना दौसा में सड़क दुर्घटना में खुशी की मौत की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर लालसोट पुलिस मौजूद मिली। पुलिस ने उन्हें बताया कि तेज रफ्तार पिकअप की बाइक से टक्कर होने से खुशी की मौत हुई है।

बाइक सवार निर्झरना दौसा निवासी अजय और विकास के मामूली चोट आई। दुर्घटना के बाद खुशी की लाश और टूटी बाइक को छोड़कर दोनों लड़के वहां से भाग गए। पुलिस ने पिकअप और बाइक को जब्त कर लाश को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। कोटखावदा थाने में दोनों आरोपी लड़कों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article