होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बना रहा ये दुर्लभ योग, कुंवारी लड़कियों की होगी हर मुराद पूरी, मिलेगा मनचाहा वर!

Karwa Chauth 2023: इस बार करवा चौथ पर भगवान भोलेनाथ का शिव योग बन रहा है। इस योग में कुंवारी लड़कियों विधि विधान से व्रत रखकर मां पार्वती और शिव की पूजा करें तो उन्हें मनचाहा वर मिल सकता है।
10:25 AM Oct 31, 2023 IST | BHUP SINGH

Karwa Chauth 2023: देशभर में करवा चौथ एक नंवबर को मनाई जा रही है, महिलाएं इसकी तैयारी में तन मन से जुटी हुई हैं। इस बार करवा चौथ पर एक दुर्लभ योग भी बन रहा है। ज्योतिषों की मानें तो अगर कुंवारी लड़किंया इस दुर्लभ योग में व्रत रखकर कुछ विशेष उपाय कर लें तो उन्हें मनचाहा वर मिल सकता है। ज्योतिषों के मुताबिक, इस करवा चौथ पर सर्वार्थ शिव योग लगने जा रहा है। यह एक दुर्लभ योग है, जो एक नवंबर को दोपहर 2:05 बजे शुरू होगा। यह दुर्लभ येाग 2 नवंबर तक रहेगा। ऐसे करवा चौथ का अधिकतर समय दुर्लभ योग में बितेगा। इस दुर्लभ योग को शिव वास या शिव काल भी कहा जाता है। कहते हैं शिव योग त्योहारों आने से उनका फल दोगुना मिलता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Karva Chauth 2023 : ऐसे करें व्रत की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भोग

शिवयोग क्या है?

पुराणों के मुताबिक, सर्वार्थ शिवयोग (Sarvartha Shiv Yoga 2023) को शिव वास कहा जाता है। इस योग के बनने का अर्थ होता है भगवान शिव शंकर अपने आवास पर पहुंच गए हैं। कहते हैं कि भोलेनाथ हर वक्त कंदराओं में तपस्या में लीन रहते हैं। वे जब कैलाश पर्वत पर वापस लौटते हैं तो शिव योग बनता है। यह एक आनंददायक और फल देने वाला पल होता है।

कुंवारी लड़कियों की होती हर मुराद पुरी

धार्मिक विद्वानों का कहना है कि अगर कोई कुंवारी लड़की इस दिन सच्चे मन से व्रत रखकर मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा अर्चना करें तो उसे मनचाहा वर प्राप्त होता है। इसके लिए उन्हें करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) वाले दिन सात्विक नियमों का पालना करना होगा और महादेव-मां पार्वती की पूजा के बाद ही चांद केा अर्घ्य देना होगा। इसके साथ ही इस दिन महामृत्युंजय मंत्र या ओम नमः शिवाय का भी नियमित जाप करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-Kartik Maas 2023: कार्तिक का महीना आज से शुरू, ऐसे करें पूजा और उपाय, धन की नहीं रहेगी कोई कमी

Next Article