For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Karwa Chauth 2023: चांद को देखे बिना अधूरा है करवा चौथ व्रत, जानिए-आपके शहर में कब निकलेगा चांद…

02:10 PM Oct 31, 2023 IST | Sanjay Raiswal
karwa chauth 2023  चांद को देखे बिना अधूरा है करवा चौथ व्रत  जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद…

Karwa Chauth 2023: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ये उपवास हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

Advertisement

माना जाता है कि ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। इस दिन चंद्रमा की अहम भूमिका होती हैं। क्योंकि चंद्रमा निकलने के बाद ही महिलाएं अपने व्रत को खोलती हैं। जब तक चंद्रमा उदय नहीं होता है तब तक महिलाएं व्रत नहीं खोलती है। चांद दिखने के बाद महिलाएं अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करती हैं।

यह खबर भी पढ़ें :- Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बना रहा ये दुर्लभ योग, कुंवारी लड़कियों की होगी हर मुराद पूरी, मिलेगा मनचाहा वर!

करवा चौथ का व्रत दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्यों में मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कब निकलेगा, आइए जानते हैं।

करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त…

पूजा शुभ मुहूर्त : शाम 05:34 मिनट से 06: 40 मिनट तक।
पूजा की अवधि : 1 घंटा 6 मिनट।
अमृत काल : शाम 07:34 मिनट से 09: 13 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन और रात।

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद…

शहरसमय
दिल्लीरात 08:15
मुंबईरात 08:59
कोलकातारात 07:45
चंडीगढ़रात 08:10
पंजाबरात 08:14
राजस्थानरात 08:26
जयपुररात 08:27
लुधियानारात 08:12
देहरादूनरात 08:06
पटनारात 07:51
लखनऊरात 08:05
इंदौररात 08:37
अहमदाबादरात 08:50
चेन्नईरात 08:43
बेंगलुरुरात 08:54

.