For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान करें ये चीजें, खुल जाएगा भाग्य का ताला

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिका इस बार 27 नवंबर को है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से बड़ा पुण्य मिलता है।
02:14 PM Nov 25, 2023 IST | BHUP SINGH
kartik purnima 2023  कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान करें ये चीजें  खुल जाएगा भाग्य का ताला

Kartik Purnima 2023: कार्तिक माह की पूर्णिमा इस बार 27 नवंबर यानी सोमवार को है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 नवंबर दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक है। कार्तिक की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। उस दिन आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुओं का दान करने से अच्छा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं ज्योविष के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करें।

Advertisement

राशि के अनुसार इन वस्तुओं का दान करें

मेष: कार्तिक पूर्णिमा को स्नान के लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन, केसर आदि का दान करना चाहिए। आकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।

वृष: इस राशि के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद सफेद वस्त्र, चांदी, चांदी के आभूषण, घी, इत्र, सौंदर्य प्रशाधन की वस्तुएं आदि दान करनी चाहिए। आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी ग्रह बुध है, इसलिए आपकी राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा पर हरे कपड़े, हरे फल, पन्ना, कांसे के बर्तन आदि का दान कर सकते हैं।

कर्क: इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद चावल, दूध, शक्कर, सफेद कपड़े आदि का दान करना चाहिए। इससे लाभ मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Shaniwar tips: शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां, शनिदेव हुए नाराज तो करोड़पति से रोड़पति

सिंह: कार्तिक पूर्णिमा को स्नान करने के बाद सिंह राशिवाले लोग लाल या नारंगी रंग के कपड़े, मूंगा, केसर, तांबा, घी आदि का दान कर सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं।

कन्या: मिथुन की तरह आपकी भी राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। आप भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद हरे कपड़े, हरे फल, पन्ना, कांसे के बर्तन आदि दान कर सकते है।

तुला: वृष के समान ही आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। आप कार्तिक पूर्णिमा को मोती, घी, इत्र, सफेद वस्त्र, हीरा आदि वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। शुभ रंग लाल है। इस राशि के लोगों को कार्तिक ​पूर्णिमा पर कस्तूरी, केसर, लाल कपड़ा, तांबा, भूमि आदि का दान करना चा​हिए।

धनु: देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं। आप कार्तिक पूर्णिमा को स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, सोना, पीतल की वस्तुएं, पुस्तक आदि का दान कर सकते हैं।

मीन: इस राशि के लोगों को भी पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, सोना, पीतल की वस्तुएं, पुस्तक आदि वस्तुएं दान करनी चाहिए क्योंकि आपकी राशि के भी स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं।

मकर और कुंभ: इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह शनि हैं। कार्तिक पूर्णिमा को स्नान के बाद काला तिल, कंबल, काला या नीला वस्त्र, गर्म कपड़े, लोहा, स्टील के बर्तन आदि का दान करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-रोड़पति से करोड़पति बना देगा यह रत्न…बस पहनते वक्त रखें इन बातों का विशेष ध्यान

.