होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Karnataka Election Result 2023: जबरदस्त जीत के बाद राहुल गांधी ने किया पहली कैबिनेट में मुख्य 5 वादे पूरे करने का ऐलान

03:56 PM May 13, 2023 IST | Jyoti sharma

Karnataka Election Result 2023: नई दिल्ली। कर्नाटक में जबरदस्त जीत के बाद कांग्रेस पार्टी बेहद उत्साह में हैं। इस समय पार्टी का हर कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं। रुझानों के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से भी बातचीत की। जिसमें उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली कैबिनेट में हम वह 5 वादे पूरे करेंगे जो हमने कर्नाटक की जनता से किए हैं।

राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत आभारी हूं। हमने गरीबी का मुद्दा उठाया, हमने प्यार का मुद्दा उठाया, हिंसा का मुद्दा उठाया, बेरोजगारी महंगाई का मुद्दा उठाया, जो कि जनता से जुड़े हुए थे। जनता यह सब जानती है। यह सब समझ रही थी कि कौन उनके मुद्दे की बात कर रहा है और कौन सिर्फ धर्म की राजनीति कर रहा है।

पहली कैबिनेट में 5 वादे करेंगे पूरे

कांग्रेस को जीत दिलाकर जनता ने यह निश्चय कर लिया है कि कर्नाटक में अब नफरत के बाजार बंद होंगे और मोहब्बत की दुकानें खुलेगी। यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं यह कर्नाटक की जीत है। कर्नाटक की जनता की जीत है। हमने चुनाव के दौरान कर्नाटक से जो वादे किए थे, उसमें से 5 वादे हम अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा करेंगे। जिसमें कर्नाटक की सिटी बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और नई एजुकेशन पॉलिसी को रद्द कर पुरानी राज्य शिक्षा नीति को लागू करने की वादे थे।

इसके अलावा महंगाई को लेकर महिलाओं और बेरोजगारों को भत्ता दिया जाएगा। परिवार की हर महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। तो वहीं बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3000 रुपए हर महीने के लिए दिए जाएंगे और डिप्लोमाधारकों को 15 सो रुपए हर महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने वादा किया था कि नाइट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी विशेष भत्ता दिया जाएगा। जिसमें हर महीने 5000 रुपए उन्हें विशेष तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा 200 यूनिट बिजली भी फ्री उपभोक्ताओं को मिलेगी।

कांग्रेस की नहीं कर्नाटक की जनता की जीत

वहीं कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शानदार जीत के बाद मीडिया से कहा कि पार्टी की जबरदस्त जीत पर हम सभी बेहद खुश हैं। यह हमारी नहीं यह कर्नाटक की जनता की जीत है कि उन्होंने धर्म की राजनीति करने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। भाजपा को इस से सीखना चाहिए कि जनता के मुद्दों को उठाना चाहिए। उन्हें बरगलाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। यह जनता है यह सब समझते हैं कि कौन उनके हित की बात करता है कौन उनके अहित की बात करता है।

Next Article