होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

करीना कपूर ने किया खुलासा, बेटा जहांगीर 'नाटू-नाटू' सुनकर ही खाता है खाना

एक्ट्रेस करीना ने खुलासा किया उनके छोटे बेटे जहांगीर को ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू नाटू' पर डांस करना बहुत पसंद है और वह अब तक खाना नहीं खाता जब तक यह गाना नहीं सुन लेता।
06:18 PM Mar 17, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। ये दोनों ही बच्चे बहुत सुंदर और हमेशा मीडिया में छाए रहते हैं। हाल ही में करीना कपूर खान के स्ट्रीमिंग टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ का चौथा सीजन शुक्रवार को रिलीज हुआ। हाल की एक्ट्रेस ने खुलासा किया उनके छोटे बेटे जहांगीर को ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ पर डांस करना बहुत पसंद है और वह अब तक खाना नहीं खाता जब तक यह गाना नहीं सुन लेता।

यह खबर भी पढ़ें:-Oscar तो मिला लेकिन बोलने का मौका नहीं दिया गया, इस बात पर नाराज हुई गुनीत मोंगा

एक्ट्रेस ने मीडिया को बताया कि जब हम नाटू नाटू प्ले करते हैं तो जेह अपना रात का खाना खाता है और वह गाने का ओरिजनल वर्जन चाहता है न कि हिंदी डब वर्जन। गाना 2 साल के बच्चे के दिल को छू गया है, जो यह दिखाता है कि उन्होंने फिल्म और गाने में काफी काम किया है।

95वें एकेडमी अवॉर्ड में भारत के दो ऑस्कर जीतने के साथ, यह हर भारतीय के लिए गर्व की भावना लेकर आया है। करीना को उस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस होता है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी Ishita Dutta जल्द बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फलॉट करती आई नजर

उन्होंने कहा, मुझे यह देखकर बहुत गर्व होता है कि दर्शक अधिक फिल्में देख रहे हैं, चाहे वह हिंदी फिल्में हों, क्षेत्रीय फिल्में हों, समानांतर फिल्में हों या डॉक्यूमेंट्री हों। लोग भारतीय सिनेमा को अधिक गंभीरता से ले रहे हैं और इंडस्ट्री का हिस्सा होने के रूप में यह मेरे दिल को हमारे दर्शकों के प्रति गर्व और आभार से भर देता है। व्हाट वीमेन वांट का चौथा सीजन मिर्ची प्लस के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

Next Article