For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Karauli: चंबल नदी में डूबने से अब तक 6 की मौत, आज एक और मिला शव, अभी भी एक लापता

11:24 AM Mar 20, 2023 IST | Jyoti sharma
karauli  चंबल नदी में डूबने से अब तक 6 की मौत  आज एक और मिला शव  अभी भी एक लापता

करौली (Karauli) में मध्यप्रदेश से कैलादेवी मां के दर्शन करने जा रहे 7 लोग चंबल नदी में डूब गए थे, जिसमें से आज एक और शव निकाल लिया गया है, जिससे अब मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है हालांकि अभी लवकुश लापता है, जिसकी तलाश जारी है। NDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Advertisement

कल तक निकाले गए थे 5 शव

नदी में डूबे हुए लोगों में से कल तक 5 शव निकाले जा चुके थे। 2 लोग लापता थे, जिसमें ब्रजमोहन और लवकुश शामिल थे। आज ब्रजमोहन का शव नदी से निकाला गया। यह ऑपरेशन बीते शनिवार 18 मार्च को हुए हादसे के दिन से ही चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक बृजमोहन मध्य प्रदेश के चिलावद का रहने वाला था। अब लवकुश की तलाश की जा रही है।

18 मार्च को हुआ था हादसा

बता दें कि बीते 18 मार्च को मध्यप्रदेश से कैलादेवी की पदयात्रा के लिए 17 लोगों का जत्था आ रहा था। तभी करौली (Karauli) जिले के मंडरायल उपखंड से होकर गुजर रही चंबल के रोधई घाट पर पदयात्री पानी में से होकर निकलने लगे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव और पैर पिसलने के कारण एक के बाद एक सभी पदयात्री चंबल नदी में बह गए। ये सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले है।

गांव वालों ने 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग बाहर आए तो डूब रहे लोगों को बचाने की जुगत में लग गए , गांव वालों की कोशिशों से ही 10 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका। लेकिन 7 लोग चंबल नदी में बह गए। अब तक जिन लोगों के शव निकाले गए हैं उनमें देवकीनंदन, कल्लो, रुक्मणी, अलोपा, रश्मि, ब्रजमोहन शामिल हैं। NDRF औऱ सिविल डिफेंस की टीम अब लवकुश की तलाश में जुटी हैं।

.