होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Kajol ने शेयर की एआई तस्वीर, कहा- फोटो में वह बेटी Nysa Devgan की तरह दिख रही है

06:59 PM May 17, 2023 IST | Mukesh Kumar

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने खुद की एक एआई-प्रोसेस्ड तस्वीर पर शेयर की है और कहा है कि वह अपनी बेटी न्यासा देवगन से मिलती जुलती हैं। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, एआई और मैं.. कोई अनुमान लगा सकता है कि मैं किसकी तरह दिखती हूं (जवाब वह व्यक्ति है जिसे टैग किया गया है)। वहीं अभिनेत्री काजोल ने अपने पोस्ट में अपनी बेटी न्यासा देवगन को टैग किया।

बता दें कि काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। 24 फरवरी 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस स्टार कपल के दो बच्चे हैं। न्यासा देवगन का जन्म 2003 में हुआ था और बेटे युग देवगन का जन्म 2010 में हुआ था। एआई की मदद से मशहूर हस्तियों की कई तस्वीरें फिर से बनाई गई हैं, जिनमें रणबीर कपूर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन, अली फजल, वीर दास और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार के नाम शामिल है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की लास्ट मूवी 'सलाम वेंकी' है, यह मूवी 9 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। मालूम हो कि इस घटिया बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बदौतल 'सलाम वेंकी' का कुल कलेक्शन 2 करोड़ हो पाया था।

Next Article