For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

फोन के चक्कर में Kajol के साथ हो जाता बड़ा कांड, पंडाल में गिर पड़ीं एक्टेस, वीडियो वायरल

Kajol का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस की एक छोटी सी गलती के चलते वह गिरने से बाल-बाल बच गईं। इस वीडियो के सामने आने पर लोग उन्हें तरह-तरह की एडवाइज दे रहे हें।
05:20 PM Oct 21, 2023 IST | BHUP SINGH
फोन के चक्कर में kajol के साथ हो जाता बड़ा कांड  पंडाल में गिर पड़ीं एक्टेस  वीडियो वायरल

Kajol: बॉलीवुड सितारे नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पर्व पर पंडालों में नजर आ रहे हैं। इस समय मुंबई में जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल लगे हैं। इस बीच अभिनेत्री काजोल (Kajol) से लेकर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), तनुजा (Tanuja) समेत पूरा परिवार पूजा में शामिल हुआ। काजोल का पूजा पंडाल में शामिल होने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने फोन में बिजी होने के चलते गिरने से बाल-बाल बची। गनिमत ये रही है कि उनके बेटे युग ने उन्हें संभाल लिया। काजोल इस दौरान रानी कलर की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-‘अगर मेरी बेटी गाजा में पैदा हुई होती तो…’ बच्चों के इजराइली नरसंहार पर दुखी हुई स्वरा भास्कर

काजोल के साथ हो जाता बड़ा कांड

सोशल मीडिया पर सामने आए दुर्गा पंडाल के वीडियो में काजोल अपने बेटे युग के साथ जूहू में एक दुगा पूजा पंडाल में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मां के दर्शन किए। पिंक कलर की साड़ी में काजोल बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान उनके साथ बड़ा कांड होते होते रह गया। इस वीडियो में देखा गया है कि काजोल जब पंडाल में उतरने जा रही थीं तो वह अपने फोन में बिजी थी। इस दौरान उनका पैर लड़खड़ाया और वो स्टेज से गिर गईं। हालांकि वो संभल गई पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस को ध्यान से चलने की नसीहत दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये हमेशा गिरती पड़ती रहती हैं, जरा संभल कर मैडम।' एक और यूजर ने लिखा, 'फोन में जरा कम ध्यान दो।' इस पूजा में काजोल उनका बेटा युग और बहन तनीषा भी नजर आईं।

यह खबर भी पढ़ें:-ऋचा चड्‌ढ़ा ने किया खुलासा, अली फजल को लेकर थीं कंफ्यूज मां, वॉर्निंग भी दी, बोलीं-‘वो बच्चो का बाप है…’

.