होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नासा ने शेयर की बुध ग्रह की तस्वीर, सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह पर गड्ढे!

बुध ग्रह की तस्वीर बुधवार को जारी होना, जहां स्पिरिचुअली अहम है, वहीं वैज्ञानिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। यह चर्चा इसलिए कर रहे हैं कि नासा के इंस्टाग्राम हैंडल पर बुधवार को बुध ग्रह की एक हैरान करने वाली तस्वीर शेयर की गई है। दरअसल, बुध ग्रह कई मायनों में खास है।
08:44 AM Sep 14, 2023 IST | BHUP SINGH

वाशिंगटन। बुध ग्रह की तस्वीर बुधवार को जारी होना, जहां स्पिरिचुअली अहम है, वहीं वैज्ञानिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। यह चर्चा इसलिए कर रहे हैं कि नासा के इंस्टाग्राम हैंडल पर बुधवार को बुध ग्रह की एक हैरान करने वाली तस्वीर शेयर की गई है। दरअसल, बुध ग्रह कई मायनों में खास है। यह हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है। सूर्य के सबसे ज्यादा करीब भी है। इसके बावजूद यह सबसे गर्म ग्रह नहीं है। नासा ने बुध ग्रह की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह भूरे और नीले रंग के कई शेड्स में दिख रहे हैं। बुध ग्रह की सतह पर कई गड्ढे भी नजर आ रहे हैं। नासा ने इस ग्रह को सबसे तेज भी बताया है।

यह खबर भी पढ़ें:-जेम्स वेब टेलीस्कोप की खोज, नासा वैज्ञानिकों को मिली ‘दूसरी पृथ्वी’

मरक्यूरी को नासा ने बताया सबसे तेज ग्रह

नासा ने बुध ग्रह की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, बुध हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा और सबसे तेज ग्रह है। यह अपनी कक्षा में लगभग 47 किमी प्रति सेकंड की स्पीड से सफर करता है। इसे सूर्य की एक परिक्रमा करने में सिर्फ 88 पृथ्वी दिवस लगते हैं। बुध ग्रह की तस्वीर को मैसेंजर नाम के स्पेसक्राफ्ट ने कै प्चर किया है। यह बुध ग्रह की परिक्रमा करने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट था। इसने बुध के कलर मैप भी तैयार किए हैं, ताकि उसकी केमिकल, खनिज और भौतिक खूबियों में फर्क किया जा सके । नासा की इस तस्वीर को 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-400 साल बाद आद दिखेगी दुर्लभ खगोलीय घटना, बिना दूरबीन के दिखेगा धूमकेतु निशिमुरा

सूर्य के कारण कम मिशन

गौरतलब है कि दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां हमारे सौर मंडल के ग्रहों को टटोल रही हैं। नासा उनमें सबसे आगे है। नासा ने लगभग हर ग्रह पर अपने स्पेसक्राफ्ट भेजे हैं। ज्यादा फोकस मंगल और चंद्रमा पर है। सूर्य की नजदीकी की वजह से स्पेस एजेंसियां बुध की ओर अभी कम मिशन भेज रही हैं। उनका लक्ष्य ऐसे ग्रहों पर फोकस करना है, जहां जीवन की संभावनाओं का पता लगाया जा सके और बुध ग्रह इस मामले में कमजोर है।

Next Article