For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नए प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण आज, प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले 7वें ब्राह्मण नेता होंगे जोशी

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी आज नई दिल्ली से रवाना होकर जयपुर पहुंच दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।
08:17 AM Mar 27, 2023 IST | Anil Prajapat
नए प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण आज  प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले 7वें ब्राह्मण नेता होंगे जोशी

जयपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी आज नई दिल्ली से रवाना होकर जयपुर पहुंच दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। जोशी प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले 7वें ब्राह्मण नेता होंगे। इससे पहले हरिशंकर भाभड़ा, भंवरलाल शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी, रघुवीर सिंह कौशल, महेशचन्द्र शर्मा और अरुण चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज से आने वाले वे नेता प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। लेकिन, जोशी इनमें सबसे कम उम्र के प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

Advertisement

इन नेताओं के समय की भाजपा और वर्तमान पार्टी के स्वरूप में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। चुनावी वर्ष होने के कारण जोशी के सामने पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की चुनौती होगी तो वहीं पार्टी नेताओं में एकजुटता बनाने का टॉस्क भी सामने होगा। जोशी के लिए संतोषजनक बात पिछले चार साल में मजबूती से खड़ा हो चुका भाजपा का बूथ लेबल तक का संगठन है। संगठन की ताकत और पीएम मोदी सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का पूरा आशीर्वाद मिला हुआ है।

सभी को निभाना होता है कुछ न कुछ दायित्व: जोशी

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने ‘सच बेधड़क’ से बातचीत में कहा कि उन्हें कार्यकर्ता के तौर पर यह जिम्मेदारी मिली है। सभी कार्यकर्ताओं को कुछ न कुछ दायित्व को निभाना होता है। हमारी पार्टी में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेता है। उन सभी की के अनुभव का लाभ और सहयोग लेते हुए पार्टी को और मजबूत बनाया जा सके, इसे लेकर काम किया जाएगा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा आमजन में प्रचार हो सके । इस पर फोकस रहेगा।

चार साल से बाधित है विकास

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान सरकार की नीतियों के कारण चार साल में विकास बाधित हो गया है। भ्रष्टाचार, व्यभिचार फैल रहा है। युवा, महिलाएं सब परेशान है। इन सब मुद्दों के जोरशोर से उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सवाल है उन्हें तो उन्हीं की पार्टी के लोग ही देख रहे है।

वसुंधरा राजे वर्चुअल लेंगी भाग

जोशी के पदभार ग्रहण के लिए भाजपा में तैयारियां जोरों पर है। भाजपा कार्यालय के बाहर मंच तैयार किया गया है। प्रदेश भर से भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। निर्वतमान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी समारोह में पहुंचने के लिए संदेश जारी किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे। उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच गए है।

ये खबर भी पढ़ें:-प्रदेशभर में कांग्रेस का सत्याग्रह, जयपुर में खाचरियावास बोले- चोर को चोर कहकर राहुल ने क्या गलत किया?

.