For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सेना और एयरफोर्स की संयुक्त PC, पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल से किया हमला, सैन्य और आम नागरिको को बना रहा है निशाना

12:45 PM May 10, 2025 IST | Ashish bhardwaj
सेना और एयरफोर्स की संयुक्त pc  पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल से किया हमला  सैन्य और आम नागरिको को बना रहा है निशाना

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तानी सेना का पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमला जारी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की गई। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। पाकिस्तान ने पंजाब में एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। चिंता की बात यह थी कि पाकिस्तान ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया।

Advertisement

पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया:
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान पश्चिमी मोर्चे पर लगातार हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने हाई-स्पीड मिसाइलों से हमला किया। पंजाब में एयरबेस पर मिसाइलें दागी गईं। पाकिस्तान सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। भारत ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया। पाकिस्तान की ओर से कई झूठी खबरें फैलाई जा रही है जिसमे एस-400 नष्ट होने की खबर भी है। भारत तनाव नहीं चाहता लेकिन जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।

पाकिस्तान ने 26 एयरबेस पर हमला कियाः

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तान ने 26 एयरबेस पर हमला किया। हम पाकिस्तान के उकसावे का जवाब दे रहे हैं। हमने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किये है। भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान के 5 एयरबेस, 2 रडार बेस तबाह कर दिए गए। भारत के एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित हैं। पाकिस्तान का रवैया गैरजिम्मेदाराना है। पाकिस्तान ने वायुसेना के अस्पतालों, स्कूलों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के इरादे ठीक नहीं लग रहे। जम्मू-कश्मीर, पंजाब में नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि PAK उकसावे वाली हरकतें कर रहा है।

.