होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

कल 26 जनवरी से शुरू होगा हाथ से हाथ से जोड़ो अभियान, अलका लांबा ने दी जानकारी

02:09 PM Jan 25, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर के पीसीसी कार्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने 26 जनवरी या कल से शुरू होने वाले कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी दी। अलका लांबा ने मीडिया को राहुल गांधी का जनता के लिए संदेश पढ़कर सुनाया।

26 जनवरी से 26 मार्च यानी 2 महीने तक चलेगा अभियान

अलका लांबा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा यात्रा का आज 129 वां दिन है। यात्रा इस समय जम्मू में है। 30 जनवरी को यह यात्रा समाप्त होगी। इस दिन जम्मू में स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे। अलका लांबा ने कहा कि यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च यानी 2 महीने तक चलेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एक जनसंवाद कार्यक्रम होगा। इसमें जनता से सीधे जुड़कर उनसे संवाद किया जाएगा।

केंद्र पर जमकर साधा निशाना

अलका ने कहा कि इस अभियान का नेतृत्व ब्ल़ॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह यात्रा राज्य, जिला, ब्लॉक, और बूथ स्तर तक जाएगी। इसके जरिए 6 लाख गांव, ढाई लाख पंचायतों और 10 लाख बूथों तक संदेश दिया जाएगा। अलका लांबा ने केंद्र सरकार ने भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 2014 तक देश पर कर्ज 55 लाख था जो 8 साल में बढ़कर 155 लाख करोड़ हो गया। इसका हिसाब आखिर कौन होगा। बीते 8 साल में 5 लाख 35 हजार करोड़ के बैंक कर्ज फ्रॉड हुए। ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या देश का पैसा लूटकर विदेश भाग गए वहां वह आराम कर रहे और यहां पर जनता गरीबी और महंगाई से त्रस्त हो रही है।

Next Article